
आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको फीजिकल हेल्थ के साथ ही मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखना चाहिए।
वृष
आज के दिन अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो ऐसे में बिना देरी किए चिकित्सक की राय लें। कई बार यह बीमारियां उभर सकती हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत है। आज के दिन आपको मौसमी और रसदार फलों का सेवन करना चाहिए।
कर्क
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपको स्वास्थ्य के बारे में बहुत ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको किसी बीमार व्यक्ति का जूठा खाने से बचना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज अपने हाइड्रेशन पर ध्यान देने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी होने पर आपको चक्कर और उल्टी आने की समस्या हो सकती है।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज अपनी डाइट को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इसके लिए आपको ज्यादा नमक और चीनी आदि खाने से बचना चाहिए।
वृश्चिक
वैश्विक राशि के जातकों को अपने सोने के पैटर्न को सुनिश्चित रखना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखनी चाहिए।
धनु
आज के दिन आपको अपनी शरीर के हाइजीन को लेकर भी सतर्क और सचेत रहना चाहिए। आज सेहत के प्रति लापरवाही करते हैं तो इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकते हैं।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज गर्मी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर कुछ योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
कुंभ
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। घर या फिर ऑफिस के काम का ज्यादा प्रेशर लेने से आपकी मानसिक स्थिति खराब हो सकती है
मीन
आज के दिन आपको फिटनेस को लेकर सक्रिय रहना चाहिए। इसके लिए आपको जिम या फिर पार्क में जाकर एक्सरसाइज करने की शुरुआत करनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version