
आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा बीत सकता है। जिन लोगों को अस्थमा या सांस लेने में दिक्कत है, वे धूल-मिट्टी या प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।
वृषभ
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हो सकता है कि शाम तक आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बाहर का कुछ भी खाने से बचें और घर का पौष्टिक खाना खाएं।
मिथुन
आज के दिन आपको शराब और धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। आज के दिन कुछ महिलाओं को माइग्रेन की समस्या का भा सामना करना पड़ सकता है।
कर्क
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज आपके राशिफल में किसी बड़ी बीमारी की चिंता नहीं है। लेकिन इसके लिए आपको आहार में सख्ती बरतनी चाहिए।
सिंह
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। आजे कि दिन आपको सही खानपान और नियमित व्यायाम करने पर ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों को सिरदर्द या पेट की समस्या भी हो सकती है।
कन्या
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन किसी प्रकार की समस्या होने पर जांच जरूर कराएं। आज के दिन बच्चों को वायरल बुखार या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
तुला
आज के दिन आपको हेल्दी दिनचर्या का पालन करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं बस या अन्य वाहनों में सफर करते समय थोड़ी सी सतर्कता जरूर बरतें।
वृश्चिक
आज आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आज के दिन जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि का सेवन करने से दूरी बनाएं। इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खाएं।
धनु
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। इसके लिए परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे नींद से जुड़ी परेशानियां जल्दी ठीक होंगी।
मकर
आज के दिन आपको टू-व्हीलर चलाते समय सतर्क रहना है। गर्भवती मकर महिलाएं बाहरी या आउटडोर फीजिकल एक्टिविटी से बचें। ऐसे में घर पर ही एक्सरसाइज कर सकती हैं।
कुंभ
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के कुछ जातकों को सांस लेने में कठिनाई या छाती में दर्द हो सकता है। इसलिए ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें।
मीन
आज मीन जातकों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें साथ ही पौष्टिक आहार लेने पर ध्यान दें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version