बाजार में बिक रहे चमकदार सेबों पर चढ़ी वैक्स से बीमारियों का खतरा, इन 3 तरीकों से उतारें सेब पर लगी वैक्स

सेब पर चढ़ाई गई कृत्रिम वैक्स न केवल हमारे पेट और श्वसन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं बल्कि हमारे शरीर के भीतर कुछ प्रकार के संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बाजार में बिक रहे चमकदार सेबों पर चढ़ी वैक्स से बीमारियों का खतरा, इन 3 तरीकों से उतारें सेब पर लगी वैक्स

हम बरसों से सुनते आ रहे हैं कि और इस कहावत को सुनकर बड़े हुए हैं कि दिन का एक सेब आपको डॉक्टर को दूर रखता है। लेकिन जब हम खबरों में सुनते हैं कि बाजार में अब सेब पर चढ़ाई गई कृत्रिम वैक्स (प्राकृतिक नहीं) हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, तब किसी को भी चिंता होना लाजमी है। यह न केवल हमारे पेट और श्वसन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं बल्कि हमारे शरीर के भीतर कुछ प्रकार के संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं। जिन लोगों को सेब खाना पसंद है और वह इस दुविधा में हैं कि बाजार में बिकने वाले सेब पर चढ़ी वैक्स का पता कैसे लगाएं या फिर इसे कैसे उतारे तो हम आपके लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान भी इस समस्या का शिकार हो चुके हैं और उन्होंने खुद पाया था दिल्ली के बाजारों में बिकने वाले चमकदार और खूबसूरत सेब पर वैक्स की परत चढ़ी हई है।

सेबों को उपजाने की जांच शुरू 

अब इस बात की जांच की जा रही है कि सेब कैसे उपजाए जाते हैं। आम तौर पर किसान या विक्रेता सेब पर खाद्य सिंथेटिक वैक्स की एक परत चढ़ाते हैं ताकि सेब अपनी चमक न खोए, जो कि गंदे होने या फिर धोने पर हट जाती है। यह वैक्स सेबों की चमक और उन्हें बेहतर रूप देने में मदद करता है। इसके अलावा, यह सेब की नमी को भी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे सेब जल्दी खराब नहीं होता और ज्यादा दिनों तक बाजार में पड़ा रहता है।

इसे भी पढ़ेंः पैरों में आए ये 6 बदलाव हैं इन गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

FSSAI से मंजूरी है प्राप्त

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वैक्स वाले सेब एक साल तक इतने ताजे लगते हैं, जितना की बागों से आया ताजा सेब भी नहीं लगता होगा। आपको यह भी पता होना चाहिए कि कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हें वैक्स कोटिंग के लिए FSSAI से मंजूरी प्राप्त है और वे खाने के लिए सुरक्षित हैं। हालांकि, एक संभावना यह भी है कि जो सेब आप खा रहे हैं उसपर स्वीकार्य सीमा से ज्यादा वैक्स लगी हो। लेकिन अगर आपको लगता है कि सेब के छिलके बहुत फिसलन वाले और वैक्सी हैं, तो इसका सेवन करने से पहले इसे हटाना हमेशा आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक

हम में से बहुत से लोग सोचते हैं कि बस सेब के छिलके को हटाने से उसमें मौजूद वैक्स भी निकल जाती है, लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं हो सकता। इसलिए अगर आप डरे हुए हैं कि जो सेब आपने खरीदा है वह बहुत ही चमकदार है या उसपर वैक्स चढ़ी हुई है तो कुछ तरीके हैं जिनसे आप इसे हटा सकते हैं। सेब पर चढ़ाई गई कृत्रिम वैक्स (प्राकृतिक नहीं) हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इससे न केवल पेट संबंधी समस्याएं और श्वसन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं बल्कि हमारे शरीर के भीतर कुछ प्रकार के संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः टेस्ट से पहले चबाएं च्यूइंग गम नंबरों में होगा सुधार, जानें च्यूइंग गम चबाने के अन्य फायदे

वैक्स हटाने के 3 तरीके

  • आप सेब को एक मिनट के लिए बेहद गर्म पानी में छोड़ दें और फिर वैक्स को हटाने के लिए इसे एक मोटे तौलिये से रगड़ें। ऐसा करने से सेब पर चढ़ी वैक्स बड़ी आसानी से हट जाएगी।
  • वैक्स कोट को हटाने के लिए आप पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे और बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं।
  • आप पानी में सिरका या एप्पल साइडर सिरका (ACV) का भी उपयोग कर सकते हैं।

आप इन 3 आसान तरीकों से सेब पर चढ़ी वैक्स को हटा सकते हैं।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

World Alzheimer's Day 2019: अल्जाइमर के खतरे को कम करने में मददगार हैं ये 5 टिप्स, आप भी जानें

Disclaimer