
आज का स्वास्थ्य राशिफल: देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड 19 के मामले दिल्ली में भी बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 47 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसलिए बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बिना किसी काम के घर से निकलने से बचें। इसके लिए आपको घर पर रहकर एक्सरसाइज और मेडिटेशन करनी चाहिए ताकि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में। जानें कैसा रहेगा 3 जून 2025 (मंगलवार) का दिन।
मेष
मेष राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है, विशेष रूप से बुजुर्गों को उम्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जरूरत से ज्यादा काम न करें इससे आपको थकान हो सकती है। इसलिए थकान से बचें और हल्के व्यायाम जैसे टहलना या स्ट्रेचिंग को प्राथमिकता दें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज अच्छा महसूस हो सकता है। आज के दिन आपको ज्यादा भोजन, देर रात जागना और अनियंत्रित जीवनशैली से बचने की जरूरत है। अगर आप अभी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो भी अनुशासित दिनचर्या अपनाना आगे चलकर फायदेमंद रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग अगर किसी पुरानी बीमारी का इलाज चल रहा है तो आज सुधार के संकेत मिल सकते हैं। लेकिन, अगर आपने आहार या आराम में लापरवाही की है, तो अब सतर्क होने का समय है। काम या सामाजिक जीवन में अत्यधिक व्यस्तता से बचें। हल्का ध्यान या शांत वातावरण में समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन फिटनेस से जुड़े प्रयास करने चाहिए। ऐसा करना आपके लिए बेहद लाभकारी होता है। नियमित रूप से योग, जिम या घर पर कसरत को शामिल करें। पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें। अनियमित भोजन और अनहेल्दी स्नैक्स से बचें।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज कोई अनुभवी व्यक्ति स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित कर सकता है। नई एक्सरसाइज या खानपान की आदतें अपनाने में बिलकुल भी झिझकें नहीं। मानसिक तनाव और विवादों से दूर रहें। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या
कन्या राशि वालों को आज के दिन मानसिक तनाव को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप लोगों के ऊपर तनाव थोड़ा हावी हो सकता है। ध्यान, प्राणायाम और प्रकृति में समय बिताना मानसिक थकावट को दूर करने में मदद करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य की कोई विशेष चिंता नहीं है, लेकिन भावनात्मक तनाव का प्रभाव हो सकता है।
तुला
तुला राशि वाले लोग स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको ऊर्जा में वृद्धि और शारीरिक चुस्ती महसूस होगी। अगर आप हाल ही में फिटनेस से जुड़ी कोई दिनचर्चा शुरू कर रहे हैं तो तो इसमें निरंतरता बनाए रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। थकावट या हल्की समस्याएं उभर सकती हैं। पानी कम पीना, भोजन छोड़ना या अत्यधिक काम करना आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। आराम करें, पोषक भोजन लें और पूरी नींद जरूर लें। ऊर्जा स्तर को ध्यान में रखते हुए ही काम करें।
धनु
धनु राशि के जातकों को आज अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित होंगे। नई एक्सरसाइज या आहार पर ध्यान देना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर करेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन संयमित भोजन करना बेहद जरूरी है। बाहर के खाने का मन हो सकता है, लेकिन आपका पाचन तंत्र इसे पसंद नहीं करेगा। घर का खाना या हल्के विकल्प चुनना आपके लिए लाभकारी होगा। दिनभर की व्यस्तता में भोजन न छोड़ें। दिन में कम से कम 15 मिनट व्यायाम जरूर करें, चाहे दिन कितना भी व्यस्त क्यों न हो।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज एक्सरसाइज या हेल्थ रूटीन की शुरुआत कर सकते हैं। यह कदम आपके शरीर और मन दोनों को नई ऊर्जा देगा। अगर आप हाल ही में निष्क्रिय रहे हैं, तो हल्की गतिविधियां जैसे टहलना, योग आदि से शुरुआत करें। काम के तनाव से बचें और खूब पानी पिएं।
मीन
मीन राशि के लोग आज अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं। डांस, टहलना या ग्रुप वर्कआउट जैसी एक्टिविटी से शुरुआत हो सकती है। इससे आपकी ऊर्जा और मूड दोनों बेहतर होंगे। यह बदलाव भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाएगा।
Read Next
दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से 1 महिला की मौत, देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3900 के पार
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version