Expert

16 जून 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल (16 जून) के बारे में।                  
  • SHARE
  • FOLLOW
16 जून 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: ज्यादा स्ट्रेस लेना सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस ले रहे हैं तो इसका असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। अगर आप पहले से ही ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो ऐसे में तनाव लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आप लोगों को तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में। जानें कैसा रहेगा 16 जून 2025 (सोमवार) का दिन।

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीतने वाला है। दिल से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। हालांकि, हल्की एलर्जी या संक्रमण हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज के दिन आपको तली-भुनी चीजों की बजाय बेक्ड और हेल्दी स्नैक्स लें। सेहतमंद रहें और स्मार्ट स्नैकिंग करना फायदेमंद रहता है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को आज थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतनी होगी। खासकर बुज़ुर्गों लोगों को उम्र से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होगी। छोटे बच्चों को वायरल बुखार या दांतों की समस्या हो सकती है। अपने खानपान में फलों और सब्जियों को शामिल करें और मीठे या फिज़ी ड्रिंक्स से परहेज करना बेहद जरूरी है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों की सेहत आज अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन आप लोगों के लिए एक बेहतरीन दिन है ताकि आप नई जीवनशैली अपना सकें। योग या ध्यान की शुरुआत करें, और दिन को ऊर्जावान बनाएं। आज के दिन आपको हल्का भोजन करने के साथ ही साथ हरी सब्जियों से भरपूर फूड्स लेना चाहिए। आज के दिन आप लोगों को एक्टिव रहने के साथ ही और हेल्दी स्नैक्स अपनाएं।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं है। आज के दिन आप लोगों को जंक फूड, तैलीय स्नैक्स, फिजी ड्रिंक्स और शराब नहीं पीनी चाहिए। अगर आप धूम्रपान छोड़ने का सोच रहे हैं तो यह बेहतरीन समय है। गर्भवती महिलाओं को चलते समय और यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

सिंह

सिंह राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी। हालांकि अगर आपको दिल से जुड़ी कोई पुरानी समस्या है, तो सतर्क रहना जरूरी है। काम और आराम में संतुलन बनाए रखें ताकि तनाव न बढ़े। ब्लड प्रेशर हल्का बढ़ सकता है, लेकिन कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। शांत रहें और सतर्कता के साथ दिन बिताना फायदेमंद रहेगा।

कन्या

कन्या राशि वालों की सेहत आज अच्छी रहेगी। अगर पहले कभी किडनी या लिवर से जुड़ी परेशानी रही है, तो सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। अपने हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज रूटीन को बनाए रखना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। सुबह या शाम की सैर रक्त संचार और फिटनेस के लिए फायदेमंद है।

तुला

तुला राशि वालों को आज जोड़ों और हड्डियों में दर्द या एलर्जी जैसी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा से पीड़ित लोग प्रदूषित क्षेत्रों के संपर्क में आनेसे बचें। वायरल बुखार के लक्षणों पर ध्यान दें। महिलाएं अगर गाइनो संबंधी परेशानी महसूस करें तो डॉक्टर से सलाह लें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और पिछले रोगों से राहत भी मिल सकती है। बस देर शाम वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गर्भवती महिलाएं किसी भी प्रकार के एडवेंचर स्पोर्ट्स या पानी से जुड़ी गतिविधियों से बचें। आज के दिन आप लोगों को शाम को परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा।

धनु

धनु राशि के जातकों को आज अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज से पीड़ित लोग मीठे से दूर रहें और हरी सब्ज़ियां अपनाएं। व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें। तैलीय या बाहर का खाना आज टालें। बुज़ुर्गों को नसों से जुड़ी मामूली दिक्कत हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

मकर

मकर राशि वालों, दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज़ से करें। आप लोगों को योग करना तन और मन दोनों के लिए लाभकारी रहेगा। तैलीय और चिकनाई वाला भोजन करने से बचें, और फल-सब्ज़ियों को डाइट में प्राथमिकता दें। कुछ मकर जातकों को वायरल बुखार या गले में खराश हो सकती है, इसलिए आराम और सावधानी बरतें। संतुलन बनाए रखें और शरीर का ख्याल रखें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। हालांकि, अगर लिवर या फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं रही हैं, तो सतर्क रहें। डायबिटीज़ या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग अपने भोजन में हरी सब्जियां और दालें शामिल करें। बुज़ुर्गों को शाम के समय बस चढ़ते समय सावधानी रखनी चाहिए।

मीन

मीन राशि वालों की सेहत आज स्थिर है, हालांकि गले में खराश की समस्या हो सकती है। एडवेंचर स्पोर्ट्स से फिलहाल दूरी बनाएं और वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बच्चों को खेलते समय मामूली चोट या एलर्जी हो सकती है। सतर्क रहें और दिन को सहज बनाएं।

Read Next

World Blood Donor Day 2025: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? जानें थीम और महत्व

Disclaimer