Aaj Ka Health Rashifal: 28 May 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में      
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 28 May 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष - Dainik Health Rashifal 

मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के लिहाज बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको अपनी पुरानी बीमारियों से राहत देखने को मिल सकती है। आज के दिन आपको एक्सरसाइज की शुरुआत करनी चाहिए। 

वृष - Dainik Health Rashifal

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीत सकता है। आज के दिन आपको गर्मी और लू से बचने की जरूरत है। इसके लिए आपको हाइड्रेट रहना चाहिए।  

मिथुन - Dainik Health Rashifal

मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए। लापरवाही करने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ चेकअप कराने चाहिए। 

कर्क - Dainik Health Rashifal

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। इसके लिए आप स्विमिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

सिंह - Dainik Health Rashifal

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल औैर खानपान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। 

कन्या - Dainik Health Rashifal

कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस के लिहाज से सावधान रहने की जरूरत है। आज आप गर्मी या लू की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए बाहर जाने से पहले पूरी बाजू के कपड़े जरूर पहनें।

तुला - Dainik Health Rashifal

तुला राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य में फायदा देखने को मिल सकता है। अगर आपको पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है तो इससे बचने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें।

वृश्चिक - Dainik Health Rashifal

वैश्विक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य में फायदा देखने को मिल सकता है। आज के दिन आपको ज्यादा काम का तनाव नहीं लेकर भरपूर मात्रा में आराम करने की जरूरत है। 

धनु - Dainik Health Rashifal

धनु राशि के लोगों को आज शारीरिक उर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इससे निपटने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं साथ ही साथ हाई प्रोटीन डाइट लें। 

मकर - Dainik Health Rashifal

मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए आपको अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल रहने के साथ ही शारीरिक गतिविधियां भी करनी चाहिए।  

कुंभ - Dainik Health Rashifal

इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। आज के दिन आपको किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचने या फिर तनाव लेने से बचना चाहिए। 

मीन - Dainik Health Rashifal

आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। वैश्विक राशि वालों को आज हेल्दी डाइट जैसे फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करना चाहिए।

Read Next

आपका लिवर खराब कर सकती हैं सुबह की ये 5 गलत आदतें, बरतें सावधानी

Disclaimer