Aaj Ka Health Rashifal: 28 June 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।       
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 28 June 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य राशि के हिसाब से सही हो जाती है। आज के दिन आपको डाइट में सीजनल फलों को जरूर शामिल करना चाहिए साथ ही साथ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बैलेंस रहता है। 

वृष 

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन अगर आपको किसी प्रकार की समस्या है तो सबसे पहले इसे ठीक करने की जरूरत है। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है। आज आपको शरीर में पर्याप्त एनर्जी बनाए रखने के लिए अपने तरह-तरह की हेल्दी ड्रिंक्स पीने पर ध्यान देने की जरूरत है।  

कर्क 

कर्क के लोगों को आज खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज के दिन आप अगर खराब या अनहेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं तो इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

सिंह 

इन लोगों को अगर बालों से संबंधी समस्या से परेशान हैं तो किसी दवा को लेने से पहले आपको घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। ऐसे में आप आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट भी करा सकते हैं। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज तरल पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन अगर आपका स्वास्थ्य गड़बड़ है तो बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 

तुला 

तुला राशि के जातकों को आज किसी डाइट में फलों और सब्जियों के सेवन पर जोर देना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में डाइट पर जरूर ध्यान दें।  

वृश्चिक 

आज आपको पूरा दिन आपको न केवल मेंटल हेल्थ बल्कि, फीजिकल हेल्थ भी दुरुस्त रहनी है। ऐसे में आपको मे़डिटेशन और योग का नियमित तौर पर अभ्यास करना चाहिए। 

धनु 

आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको मेंटल हेल्थ को बेहतर रखना है। आज आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने पर भी जोर देना चाहिए। 

मकर 

आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर जोर देने की जरूरत है। इससे न केवल आपकी सेहत अच्छी रहेगी बल्कि, आप खुश भी महसूस करेंगे। 

कुंभ 

आज के दिन आपको बाहर का कुछ भी खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। आज के दिन आपको धूप में ज्यादा देर रहन से बचना चाहिए। 

मीन 

आज के दिन आपको साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है साथ ही साथ अपने पाचन तंत्र को बढ़ाने के बारे में भी सोचना चाहिए। 

Read Next

छोटे बच्चों को एक्ने की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer