छोटे बच्चों को एक्ने की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

Acne in Kids: एक्ने केवल बड़ों में ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों में भी हो सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। आइये जानते हैं इसके कारण, लक्षण और इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटे बच्चों को एक्ने की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

Acne in Kids: एक्ने त्वचा से जुड़ी एक समस्या है, जो आमतौर पर सीबम का ज्यादा उत्पादन होने पर होती है। एक्ने केवल बड़े लोगोंं में ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों में भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों में एक्ने (Acne in Kids) की समस्या आमतौर पर 7 साल की उम्र तक होती है। कुछ मामलों में त्वचा संवेदनशील होने से भी एक्ने हो सकता है। हालांकि, देखभाल करने और समय से इलाज कराने पर यह समस्या ठीक हो सकती है। आइये नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के Lead consultant Pediatric Critical Care Specialist डॉ. नारजोहन मेश्राम से जानते हैं इसके कारण और इलाज के बारे में। 

बच्चों में एक्ने के कारण 

  • बच्चों में कई बार प्यूबर्टी आने पर हार्मोन्स का असंतुलन होता है, जो एक्ने का कारण बन सकता है। 
  • कई बार बच्चों पर ज्यादा हेयर या स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने पर भी एक्ने हो सकता है। 
  • रोमछिद्रों में बैक्टीरिया जाने या फिर सीबम का ज्यादा उत्पादन होने से भी एक्ने होता है। 
  • बच्चों में एक्ने होने के पीछे उन्हें ज्यादा दवा या सप्लीमेंट्स खिलाना भी एक बड़ा कारण होता है।  
  • डाइट में बदलाव करने से भी बच्चों में एक्ने होता है। ज्यादा हाई फैट फूड्स या तैलीय पदार्थ खाने से भी यह समस्या होती है। 
  • कुछ मामलों में स्ट्रेस लेने से भी एक्ने होता है।

बच्चों में एक्ने के लक्षण 

  • बच्चों में एक्ने दिखने पर आपको कई बार उनकी त्वचा पर गांठ भी दिख सकती है। 
  • कई बार बच्चे चेहरे या फिर पीठ में घाव दिख सकते हैं। 
  • कुछ मामलों में बच्चों की शरीर पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी निकल सकते हैं। 
  • ऐसे में कई बार त्वचा पर रैशेज या सूजन आ सकती है। 
  • इस स्थिति में त्वचा पर कालापन हो सकता है। 

बच्चों में एक्ने का इलाज कैसे होता है? 

  • बच्चों में एक्ने को ठीक करने के लिए बच्चों की त्वचा की जांच की जाती है। 
  • इसके लिए डॉक्टर द्वारा बच्चों को एंटीफंगल क्रीम दी जाती हैं। 
  • कुछ मामलों में बच्चों को कुछ हल्के स्टेरॉइड्स भी दिए जा सकते हैं। 
  • आमतौर पर शुरुआत में बच्चों को लोशन और मॉइश्चुराइजर लगाने की सलाह दी जाती है। 

Read Next

क्‍या एंटीबायोटिक दवाएं भी डायर‍िया का कारण बन सकती हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer