आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से स्वास्थ्य का पता पहले से ही लगाया जा सकता है। पहले से ही स्वास्थ्य के बारे में पता चलने से आप अपने स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियो से बचाव कर सकते हैं। आज के समय में खराब और अनहेल्दी खानपान रखने से शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपके राशिफल के हिसाब से स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जानकारी दे सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ्य रहा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम करने के अलावा माइंडफुलनेस का अभ्यास भी करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है।
वृषभ
आज के दिन आपको आराम करने के साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है। यही नहीं इसके साथ ही साथ आपको शारीरिक गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखनी है।
मिथुन
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए दिमाग को शांत रखना है साथ ही साथ एक्सरसाइज करने पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।
कर्क
आज आपको स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देने के साथ ही अपनी सेहत के प्रति नए-नए गोल्स निर्धारित करने चाहिए। इससे आपकी शरीर की स्थिति मजबूत रह सकती है।
सिंह
आज आपकी शारीरिक क्षमता अच्छी रह सकती है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए कुछ नए आसन और अभ्यास करने चाहिए।
कन्या
आज के दिन आप पूरी तरह से तंदुरुस्त महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी दिनचर्या को सुधारकर एक अच्छा रूटीन और हेल्दी आदतों को शामिल करना है।
तुला
आज आपके लिए संतुलन बनाए रखना काफी जरूरी है। अगर आपको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या है तो इसके लिए खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखना चाहिए।
वृश्चिक
आज आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए नई योजनाओं के तहत काम करने की जरूरत है। अगर आपको अपने शरीर को सुधारना है तो जल्दी उठने की आदत डालें।
धनु
आज के दिन आपको अपनी सुबह की शुरुआत वॉकिंग करने के साथ शुरु करनी चाहिए। इसके लिए आपको खुद की सोच को बेहतर रखने की जरूरत है।
मकर
आज के दिन आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने से बचना चाहिए। अगर आप शरीर में किसी प्रकार की हलचल महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए डॉक्टर से जरूर मिलें।
कुंभ
आज के दिन आपको सेहतमंद रहने के लिए भरपूर नींद लेने के अलावा यह ध्यान रखना है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन
आज के दिन आपको स्ट्रेस या तनाव लेने से बचना चाहिए। आज के दिन अपने दिमाग पर बहुत अधिक जोर देने के बजाय मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के बारे में सोचना चाहिए।