
आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल न केवल आपके करियर, गोल्स और विवाह की जानकारी दे सकता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा यह भी बता सकता है। स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही योग करना चाहिए। आज कल खराब और असंतुलित जीवनशैली को फॉलो करने से लोगों में शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
राशिफल के लिहाज से आज का दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए एक बेहतरीन दिन है। अगर आप किसी पुरानी समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें।
वृषभ
आपका शारीरिक स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर रह सकता है। आज के दिन आपको खाने-पीने पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। खराब चीजों खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
मिथुन
आज के दिन आपको ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत है। अगर आप किसी चीज के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं तो ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
कर्क
आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा आराम करते हैं तो इससे मोटापा बढ़ने की समस्या हो सकती है।
सिंह
आज के दिन आपको अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचाकर रखना चाहिए। अगर आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेते हैं तो इससे स्वास्ध्य लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है।
कन्या
आज आपको खासतौर पर अपने आहार को संतुलन में रखना चाहिए। अगर आप खुद पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
तुला
आज आपको स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नई-नई स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में शामिल रहना चाहिए। इसके लिए आप हॉकी, बैडमिंटन और क्रिकेट में शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज के दिन आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम और माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए।
धनु
आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज आपको इसमें आराम मिल सकता है।
मकर
आज के दिन आपको ऑफिस या घर का बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी नियमित गतिविधियों में डाइट प्लान पर ज्यादा जोर देना चाहिए।
कुंभ
अगर आप रोज जंक फूड्स खाते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो लापरवाही किए बिना चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
मीन
आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए अपने आहार-विचार पर न सिर्फ काबू रखना है बल्कि, सबके प्रति अच्छी सोच और भावना भी रखनी है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version