आज का स्वास्थ्य राशिफल: आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। अगर पहले से ही स्वास्थ्य के बारे में पता चल जाए तो इससे स्वास्थ्य को काफी हद तक मेनटेन रखा जा सकता है। राशिफल के लिहाज से किसका दिन कैसा जाएगा, इसके बारे में न्यूमेरोलॉजिस्ट पहले से ही बता सकते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। राशिफल के हिसाब से स्वास्थ्य का पता लगाया जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपकी ऊर्जा का स्तर थोड़ा बिखरा हुआ महसूस हो सकता है। इसलिए आज के दिन आपको लावरवाही करने से बचना है। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों में जरूर शामिल हों।
टॉप स्टोरीज़
वृषभ
आज आपका मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। आज के दिन आपको ऐसी गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए, जो आपके मन को शांत रखे और शरीर को स्वस्थ रखें।
मिथुन
अगर आप बहुत सारे काम एक साथ कर रहे हैं तो इससे मानसिक स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। आज के दिन किसी भी काम को एकसाथ या लंबे समय तक करने के बजाय ब्रेक लेकर करें।
कर्क
आज के दिन आपको आत्म-देखभाल के तरीकों पर ध्यान देना जरूरी है। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ ही ऊर्जावान भी बना रह सकता है।
सिंह
आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर मजबूत दिखाई देता है। केवल आपको अपनी ऊर्जा को बचाकर उसे सही दिशा में लगाना है। इसके लिए कार्डियो और स्ट्रेचिंग करें।
कन्या
आज अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने का एक अच्छा दिन है। आज के दिन आपको संतुलित आहार खाने और सक्रिय रहने पर ध्यान देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला
आज के दिन आपको योग और ध्यान जैसी मानसिक शांति को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए।
वृश्चिक
आज के दिन अपने खानपान को बेहतर बनाए रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
धनु
आज आपको अपने आहार और विचार पर काबू रखने के साथ ही माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। इससे मेंटल और फीजिकल हेल्थ के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा।
मकर
आज के दिन आपको खुद पर पूरा विश्वास रखना चाहिए साथ ही साथ अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिए आपको मेडिटेशन और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।
कुंभ
आज आपको पढ़ने, लिखने और पजल खेलने जैसी गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे आप सभी कामों को करने में समर्थ रहेंगे।
मीन
आज के दिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता जरूर देनी चाहिए। आज के दिन खुद को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और भरपूर नींद लें।