Aaj Ka Health Rashifal: 17 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 17 अगस्त 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?    
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 17 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: अगर राशिफल के लिहाज से सेहत का पता पहले ही चल जाए तो इंसान अपनी शारीरिक समस्याओं को रोकने और कम करने में सक्षम हो सकता है। स्वास्थ्य का थोड़ा सा इशारा मिलना भी इसके लिए काफी होता है। राशिफल के हिसाब से स्वास्थ्य का पता लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य के बारे में जानने की इच्छा हर किसी की होती है और यह जानना कई बार जरूरी भी होता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष

आज के दिन आपको ऊर्जा शारीरिक ऊर्जा को सही दिशा में लगाना है, जिससे आपको ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस न हो। इसके लिए आपको हाइड्रेटेड रहना है और संतुलित आहार ही खाना है। 

वृषभ

आपका शारीरिक स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन आज खराब या नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें। आज के दिन ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। 

मिथुन

अगर आप बहुत ज़्यादा काम करते हैं तो इससे मानसिक स्वास्थ्य को एक चुनौती मिल सकती है। अपनी मेंटल हेल्थ को स्थिर रखने के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करने की कोशिश करें।  

कर्क 

आज आप सामान्य से थोड़ा ज्यादा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं, इसलिए खुद की देखभाल करना बहुत आवश्यक है। ऐसी गतिविधियां करें, जो आपको वास्तव में सुकून दें। 

सिंह

आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा और अच्छा है, इसलिए यह शारीरिक व्यायाम के लिए एक बेहतरीन समय है। आज आपको कार्डियो और स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

कन्या

आज अपनी स्वास्थ्य संबंधी आदतों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अनहेल्दी चीजें खाने के बजाय पौष्टिक आहार खाने पर ज्यादा ध्यान दें। 

तुला

आज आपकी सेहत के लिए संतुलन को बनाए रखना बेहद जरूरी है। काम और आराम दोनों के लिए समय निकालना सुनिश्चित करें। इससे आपके दिमाग और शरीर का तालमेल बेहतर बना रहेगा। 

वृश्चिक 

आज आप कुछ लापरवाहियां करके अपने शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपको माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

धनु 

राशिफल के लिहाज से आपका आज का दिन अच्छा बीत सकता है। आज आप नई शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित होने के साथ ही उन्हें अपने रूटीन का हिस्सा भी बना सकते हैं। 

मकर 

एक स्थिर दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए न केवल जरूरी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी होगा। खुद को बहुत ज्यादा काम करने से बचाएं। 

कुंभ

आज आपके लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना काफी जरूरी है। ऐसे में यह ध्यान जरूर रखें कि अपने दिमाग पर अधिक बोझ न डालें। 

मीन

आज के दिन अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। इसके लिए समय से भोजन करने और किसी चीज का बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं लेने पर गौर करें।  

Read Next

मानसून में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय अपनी आंखों की केयर कैसे करें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version