आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती है। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रखा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज मेष राशि के जातकों को सर्दी, खांसी और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए आपको तनाव कम करने के साथ योग या ध्यान का अभ्यास करना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को गले और आंखों की समस्याओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको चीनी का सेवन सीमित करना है और संतुलित आहार पर ध्यान देना है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें। आंखों की देखभाल के लिए स्क्रीन टाइम को सीमित करना आवश्यक है साथ ही हल्की फिजिकल एक्टिविटी भी करें।
कर्क
आज कर्क राशि के जातकों को अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
सिंह
सिंह राशि के जातक आज एलर्जी से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लें तो बेहतर रहेगा। अगर आपको नाक बहने या आंखों में जलन जैसी समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज करने से बचें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। आज के दिन आपको हरी सब्जियां और मल्टीविटामिन को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
तुला
आज तुला राशि के जातकों को मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। आज के दिन आपको प्रकृति में समय बिताना चाहिए।
वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आउटडोर एक्टिविटीज में भाग लेना चाहिए। आज आपको ध्यान और योग के माध्यम से मानसिक शांति मिल सकती है।
धनु
धनु राशि के जातकों को आज अपने काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। आज के दिन आपको धूप लेने के साथ ही और योग के माध्यम से तनाव को कम करना है।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज अपनी ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए सुबह की सैर पर जाना चाहिए। आज आपको किसी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है।
कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों को हल्की शारीरिक गतिविधियां करने और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी जाती है। आज के दिन आपको सुबह या शाम की सैर जरूर करनी चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अरोमाथेरेपी और शांत करने वाली सुगंधों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है।