आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन आपको एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको शाम को साइकिलिंग करने से साथ ही कार्डियो भी करना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपकी मेडिकल रिपोर्ट अच्छी आ सकती है और आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ठीक हो सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा हो सकता है। आज आपको योग और स्ट्रेचिंग करनी चाहिए, इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बढ़ सकती है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिटनेस से जुड़े कुछ नए कदम उठाने पर भी ध्यान देना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन फिटनेस को लेकर उत्साह और खुशी से भरपूर हो सकता है। आज आपको सुबह की सैर करनी चाहिए, जिससे न केवल आपके स्वास्थ्य को बल्कि आपके संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।
कन्या
कन्या राशि के जातक आज शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आज के दिन आपको प्रोटीन युक्त आहार और पर्याप्त पानी पीने की जरूरत है।
तुला
तुला राशि के जातक आज थकावट महसूस कर सकते हैं, लेकिन सुबह की सैर आपकी इस स्थिति को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। आज आपको संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीने की जरूरत है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य आज बेहतर स्थिति में रहेगा। आज के दिन आपको ध्यान और योग का अभ्यास करना चाहिए, जिससे तनाव कम हो सके।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए सुबह की सैर दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन होगी। आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। इसके साथ ही थकावट महसूस हो सकती है।
मकर
मकर राशि के जातक आज पेट से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। आज के दिन आपको जंक फूड खाने से बचना चाहिए और संतुलित आहार पर ध्यान देना चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज योग और स्ट्रेचिंग से फायदा देखने को मिल सकता है। इससे न केवल शरीर में लचीलापन आएगा बल्कि, ऊर्जा भी बढ़ेगी।
मीन
मीन राशि के जातकों को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए नियमित दवाओं का सेवन करना चाहिए साथ ही डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए।