Aaj Ka Health Rashifal: 2 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 2 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?      
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 2 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती है। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रखा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। शाम को हल्की सैर या मेडिटेशन करना फायदेमंद साबित होगा। 

वृषभ 

आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच या गैस की शिकायत हो सकती है। इसलिए मसालेदार खाने से बचें। 

मिथुन 

आज आपको तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इससे बचने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें। 

कर्क 

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपको जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए हल्की स्ट्रेचिंग और प्राणायाम करना फायदेमंद रहेगा। 

सिंह 

आज आपका ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको खेल-कूद जैसे टेनिस, बैडमिंटन आदि में और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। 

कन्या 

आज आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए मेडिटेशन और योग करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी। स्ट्रेस कम करने के लिए गहरी सांस लेने वाले आसन करें। 

तुला 

आज आपका दिन तुला राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहेगा। इसे अच्छा बनाए रखने के लिए पिलाटेस, योग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज करें। 

वृश्चिक 

आज आप पीठ या गर्दन में अकड़न महसूस कर सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए हल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग करें। इसके लिए आप भुजंगासन और मकरासन कर सकते हैं। 

धनु 

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आपको संतुलित आहार लेना है, जिसमें प्रोटीन की मात्रा हो। 

मकर 

आज आप थकान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए अपने शरीर को आराम दें। इसके लिए आप दिन में छोटे-छोटे नैप ले सकते हैं। इसके लिए पर्याप्त नींद लें और रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करें।

कुंभ 

आज आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताएं और अपनी बातों को शेयर करें।

मीन 

आज आपका स्वास्थ्य सामान्यत अच्छा रहेगा। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों जैसे तैराकी या वाटर एरोबिक्स जैसी गतिविधियों में शामिल हों। इसके साथ ही अच्छी नींद लें और किताब पढ़ें।

Read Next

बुढ़ापे में बीमारियों से बचाएंगे ये 5 टीके, डॉक्‍टर से जानें कब और क‍ितनी डोज है जरूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version