Aaj ka Rashifal: आजकल के खराब और दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए प्राणायाम करना चाहिए।
वृष
इस राशि के लोगों को आज के दिन डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपनी फिटनेस एक्टिविटीज को बढ़ाने की जरूरत है।
मिथुन
इस राशि के लोगों को अपने आत्मविश्वास पर काम करने के साथ में अपनी डाइट को लेकर एक्टिव रहना है। आज आपको स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को लेना चाहिए।
कर्क
इस राशि के लिए आज का दिन बेहतर बीत सकता है। आज के दिन आपको अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ ही अन्य समस्याओं को भी नजर में रखना चाहिए।
सिंह
इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने पोषण पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको विटामिन प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि जैसे न्यूट्रिएंट्स शामिल कराना चाहिए।
कन्या
राशि के जातकों के लिए आज अच्छा दिन रह सकता है। आज के दिन आपको अपनी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में आराम देखने को मिल सकता है।
तुला
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है। आपको इसके लिए खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखना चाहिए।
वृषभ
आज के दिन आपको अपनी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही साथ खुद को तनाव मुक्त भी रखना चाहिए। इससे शारीरिक स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है।
धनु
अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको नींबू पानी, नारियल पानी और पानी वाले फलों का सेवन करना चाहिए। इससे आपका स्टैमिना भी बूस्ट रहेगा।
मकर
इस राशि के लोगों को आज के दिन मच्छरों से बचकर रहना चाहिए, जिससे आप डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों से बच सकें।
धनु
धनु राशि के लोगों का दिन अपनी सेहत के लिहाज से अच्छा बीत सकता है। इसके लिए आपको खुद पर भरोसा करना होगा और एक्सरसाइज करें।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज गर्मी से बचकर रहने की जरूरत है। इसके साथ ही साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज में शामिल होना चाहिए। इससे सेहत को फायदे मिलेंगे।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अगर आप सच में खुद को फिट रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिम में पसीना बहाना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version