
आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में एक्टिव रहें।
वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को आज हाइड्रेटेड रहना चाहिए। आज के दिन आपको छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में तुरंत चिकित्स के पास जाने के बजाय आप घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आज के दिन आपको ऑफिस या घर का ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। इससे सेहत पर असर पड़ सकता है।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि के लिए आपको गलत खानपान से बचना चाहिए। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि वालों को आज अतिरिक्त ऊर्जा का संचार महसूस हो सकता है। आज के दिन वर्कआउट करने से आपकी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, जिससे बीमारियों को जोखिम कम होता है।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको पाचन तंत्र का ध्यान रखना है। आज आपको ऐसा कुछ भी नहीं खाना चाहिए, जिससे पाचन तंत्र पर असर पड़े। ऐसे में आसानी से पचने वाला खाना ही खाना चाहिए।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आपको अध्यात्मिक गतिविधियो पर भी ध्यान देने चाहिए। इसके लिए आपको सुबह नियमित तौर पर मेडिटेशन करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा अधिक तनाव महसूस हो सकता है। वैश्विक राशि के लोगों को आज के दिन पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
धनु राशि के जातक के लिए आज का दिन एरोबिक्स, बर्पी और स्क्वैट्स जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है और दिमाग को भी फायदे मिलते हैं।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए विटामिन डी के लिए कैल्शियम युक्त भोजन और थोड़ी धूप लेने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कुंभ राशि वाले कुछ लोगों को आज घुटनों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत देर तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि वालों को आज अपने पैरों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको पैरों की हल्की मालिश भी बहुत आरामदायक और फायदेमंद हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version