18 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।         
  • SHARE
  • FOLLOW
18 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj Ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज का दिन मेष राशि वालों की उर्जा के लिए अच्छा मालूम पड़ता है। आज के दिन आपकी शरीर में उर्जा की कमी नहीं होने वाली है, जिससे आप हेल्थ से जुड़ी नई-नई एक्टिविटीज का भी लाभ उठा सकते हैं। 

वृष 

आज के दिन वृष राशि के लोगों को अपनी डाइट को हेल्दी बनाने की जरूरत है। ध्यान रहे अगर आपने आज तैलीय पदार्थों का सेवन किया तो आप पेट से जुडी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज आपको अपनी शरीर और सेहत को पूरी प्राथमिकता देनी चाहिए।  

कर्क 

कर्क राशि के लोग आज खुद को भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपकी शरीर और दिमाग का आपसी तालमेल बेहतर होने के साथ ही मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रह सकती है। 

सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में आपको जंक और फास्ट फूड से बचना चाहिए। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं।  

कन्या 

अपने शरीर की सुनें और खुद पर बहुत ज़्यादा दबाव न डालें। आज आपको खुद की देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे आप उर्जावान और स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।  

तुला 

आज के दिन आप शरीर में उर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। ऐसा केवल इसलिए होगा कि आप सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाह होते जा रहे हैं और सुबह देर से उठ रहे हैं। 

वृश्चिक 

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में फायदा देखने को मिल सकता है। ऐसे में शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही प्रोटीन और प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।  

धनु 

अगर आपको गर्मी और ज्यादा प्रेशर पड़ने की वजह से गुस्सा आ रहा है तो ऐसे में सुबह-शाम कम से कम 10 मिनट के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन जरूर करनी चाहिए। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज ऑफिस या फिर घर के किसी प्रकार के भी तनाव को लेने से बचना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।  

कुंभ 

इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। इसके लिए नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही गर्मी से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। 

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी खानपान और एक अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो आप इससे बच सकेंगे। 

 

 

 

 

 

 

Read Next

सामान्य दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने का संकेत, जानें इनके बारे में

Disclaimer