
आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका Aaj Ka Rashifal आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खेलकूद के लिए बेहतर दिन है। आप अभी शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं। इसलिए आज का दिन बेहतर हो सकता है।
वृषभ
आज के दिन आप लोगों के लिए पार्क में टहलना बेहतर साबित हो सकता है। सुबह एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आपका दिन भर के लिए अपनी मानसिक और शारीरिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
मिथुन
आपको आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। आप योग और स्ट्रेच से शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
कर्क
आज के दिन आपको सिरदर्द हो सकता है या थकावट महसूस हो सकती है। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा पानी पीना चाहिए और व्यायाम पर ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह
आज के दिन आपको अपने खान-पान को लेकर एक्टिव रहना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपकी मेडिकल रिपोर्ट आपको निराश कर सकती है।
कन्या
सुबह-सुबह थकान के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है।
तुला
आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। आज के दिन फिट रहने के लिए आपको किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होने की जरूरत है।
वृश्चिक
आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना है। लापरवाही करने से आज के दिन आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
धनु
आज के दिन धनु राशि के लोगों को अपनी शारीरिक गतिविधियों पर जोर देना चाहिए। साथ ही साथ मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम भी करें।
मकर
आज के दिन जंक फूड्स का सेवन करने से आपको पेट में तकलीफ हो सकती है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ ही सुबह स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए।
कुंभ
आज के दिन की शुरुआत आपको सुबह की सैर से करना सबसे अच्छा है। ताज़ी हवा में रहने से पूरे दिन आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। आज प्रोटीन से भरपूर आहार चुनें
मीन
आज के दिन आपका मूड बेहतर हो सकता है। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। साथ ही साथ तले हुए और जंक फ़ूड से बचें और खूब सारा पानी पिएँ।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version