आज का स्वास्थ्य राशिफल: अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको खुद पर आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपकी शारीरिक सेहत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आज के दिन आपको थकान महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको शरीर को आराम देना है।
वृषभ
तनाव को कम करने के लिए हल्की गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
मिथुन
अगर आप पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या महसूस कर रहे हैं तो मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए।
कर्क
आज के दिन आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। इसलिए इसे बनाए रखने के लिए संतुलित भोजन करें। जिसमें कि प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों को शामिल करना न भूलें।
सिंह
आज के दिन आपको थकान का एहसास हो सकता है। इसे मिटाने के लिए संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें। इससे सेहत में काफी सुधार होगा।
कन्या
आज के दिन आपको नींद की समस्या और तनाव का अनुभव हो सकता है। इसलिए आराम करना और शरीर को संतुलित बनाए रखना जरूरी है।
तुला
आप आज फिटनेस में सुधार के लिए जागिंग जैसी शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ऐसा करना वाकई सेहतमंद रहने में आपकी मदद कर सकता है।
वृश्चिक
आज के दिन आपको शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखना है। अगर आप लापरवाही करते हैं तो ऊर्जा की कमी होने के साथ ही कुछ मामलों में तनाव के भी शिकार हो सकते हैं।
धनु
योग या नियमित व्यायाम से आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार हो सकता है। मुश्किल समय में भी सकारात्मक बनाए रखना आपके लिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
मकर
अच्छी नींद के लिए सोने से पहले किताब पढ़ना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज के दिन ज्यादा खाने या ओवरईटिंग करने से बचें। इसके साथ ही स्वस्थ आहार लें।
कुंभ
अगर आप छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं तो ऐसे में घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही ऐसी स्थिति में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ही खाएं।
मीन
अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो आज के दिन इससे उबरने में आपकी शरीर सक्षम हो सकती है। इसके लिए अपनी सोच को सकारात्मक रखें और फीजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान दें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version