चैट, इंटरनेट, घड़ी, फोन, फेसबुक, वट्स अप, गूगल, और भी जाने क्या-क्या समाया आपके फोन में। या कहें कि सारी दुनिया आपके इस स्मार्ट फोन में आ बसी है, तो गलत नहीं होगा। और यही स्मार्ट फोन आपकी सेहत का रखवाला भी बन जाये तो, हैरानी नहीं होनी चाहिए। जी हां अपनी सेहत की निगरानी के लिए आप स्मार्ट फोन में मौजूद एप्स की मदद ले सकते हैं। ये एप्स आपकी सेहत से जुड़े हर खतरे के बारे में आपको आगाह करते हैं।
सेहत के लिए गंभीर लोगों के लिए ये एप्स काफी मददगार साबित हो सकती हैं। आपकी जीवनशैली कैसी है और यह किस तरह आपको सेहतमंद रख सकती हैं, इन सबकी जानकारी एप्स की मदद से मिल सकती है। वजन घटाने से लेकर गंभीर बीमारियों से बचने के लिए आप इन एप्स की मदद ले सकते हैं। आइए जानें इन एप्स के बारे में।
पीक एप्प
यह एप्प आपकी आंखों की देखभाल के लिए बनाया गया है। यह आपकी आंखों से जुड़ी सभी समस्याओं के बारे में बताता है। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई भी समस्या है तो इस पीक एप्प की मदद से आप इसकी जांच कर सकते हैं। यह एप्प लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रापिकल मेडिसीन के शोधकर्ताओं ने बनाया है। यह आंखों में मौजूद निकट दृष्टि दोष, दूर दृष्टि दोष, कलर विजन, धुंधला दिखना जैसी समस्याएं पहचानी जा सकती हैं। यह एंड्रायड और आईफोन दोनों अहम प्लेटफॉर्म पर का करता है।
टॉप स्टोरीज़
जॉबोन अप 24
अगर आपकी सेहत और फिटनेस आपके लिए आपके लिए महत्वपूर्ण है तो यह एप्प आपके लिए है। यह आपके द्वारा लिए जाने वाले आहार और उसमें मौजूद कैलोरी पर खास नजर रखता है। तकनीक से लैस यह एप्प आपकी सेहत बिगड़ने से पहले आपको आगाह करता है और सेहत के ट्रैक पर चलने की सलाह देता है।
हार्ट रेट
इस एप्प की मदद से आप अपने हृदय के स्वास्थ्य पर खास नजर रख सकते हैं। इसके लिए आपके स्मार्टफोन में मौजूद कैमरा आपके हाथों की पल्स को देखकर हर्ट रेट के बारे में जानकारी देता है। आप इस जानकारी को अपने फोन में सुरक्षित रख सकते हैं जिससे आगे की हृदय गति को उससे मिला सकते हैं। यह एप्लीकेशन एंड्रायड और आईफोन पर काम करता है।
कोच्ड एप्प
यह एप्प आपको किसी भी खेल के बारे में वो सब जानकारी देता है जो आप जानना चाहते हैं। एक तरह से यह आपके लिए एक कोच की भूमिका अदा करता है। इसके अलावा यह एप्प आपको आपकी रुचि के अनुसार खेल के बारे में भी बताता रहता है। अगर आप खेल से जुड़े किसी खास तरह के वर्कआउट की तलाश करते हैं तो यह एप्प उसे भी पूरा करने में सक्षम है।
ग्लूकोज बडी
यह आपके डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए परफेक्ट एप्प हो सकता है। इसके लिए बस आपको अपने ग्लूकोज नंबर, कार्बोहाइड्रेट की ली जाने वाली मात्रा, इंसुलिन की डेली डोज, व्यायाम और अन्य गतिविधियों को डालना होगा। इसके बाद सारा डेटा आपके ग्लूकोज बडी एकाउंट पर आ जाएगा। इसके साथ ही यह आपको याद दिलाता रहेगा कि फिर से आपको यह क्रिया कब करनी है।
क्वीट स्मोकिंग प्रो
स्मोकिंग की लत को छोड़ना बहुत मुश्किल काम होता है। इसके लिए एक ऐसा एप्प तैयार किया गया है जो आपकी इस आदत को छुड़ा सकता है। क्वीट स्मोकिंग प्रो की मदद से आप लक्ष्य तय कर सकते हैं जो आपको बताएगा कि आप स्मोकिंग छोड़ने से कितने पैसे बचा सकते हैं। इसके अलावा सेहत से जुड़ी जानकारियां भी मिलती हैं।
जॉकडॉक
क्या आपको डॉक्टर से समय लेने में समस्या आती है तो जॉकडॉक एप्प आपकी इस समस्या का हल निकाल सकता है। इसके लिए आपको तीन आसान स्टेप करने होंगे पहला अपना जिप कोड डालें दूसरा डॉक्टर और उनके समय का चुनाव करें और फिर किल्क करने के बाद बुकिंग पूरी करें। आप चाहें तो जगह, तिथि, विशेषज्ञ के अनुसार भी डॉक्टर का चुनाव कर सकते हैं।
हेल्थटैप
इस एप्प की मदद से आप अपने स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब क्वालीफाइड डॉक्टर से अपने फोन पर ही पा सकते हैं। हेल्थटैप एप्प डॉक्टरों का नेटवर्क है जो किसी भी बीमारी के लक्षण, निदान और इलाज के बारे में विश्वसनीय जानकारी देते हैं। आप चाहें तो दूसरी या कई और राय भी ले सकते हैं और इसे फोन पर सुरक्षित रख सकते हैं।
स्ट्रेस चेक प्रो
यह इंसटेंट हर्ट रेट एप्प से मिलता जुलता है। यह आपके स्ट्रेस को चेक करने के लिए कैमरे की मदद से पल्स और हार्टरेट को मापता है। इसके बाद यह तनाव कम करने की सलाह देता है। कुछ निश्चित स्थितियों में आपके तनाव पर नजर रखते हुए आप तनाव करने के उपाय कर सकते हैं।
फूड्यूकेट
आप जो भी आहार ले रहे हैं वो आपके लिए सही है या नहीं या उसमें कितनी कैलोरी है। इसकी जानकारी इस एप्लीकेशन के जरिए ली जा सकती है। इससे आप उन आहार से दूर रह पाएंगे जो आपके वजन को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको बस उस उत्पाद का बारकोड डालना है और यह आपको उसकी कैलोरी की जानकारी देती है। यह एप्लीकेशन गूगल के एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
लार्क अप
यह एप्प आपकी नींद से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। यह आपका स्लीपींग कोच है। लार्क अप आपके सोने के तरीके के बारे में विश्लेषण कर आपको सही तरीका बताता है। साथ ही यह भी बताता है कि आप बिना किसी परेशानी के पर्याप्त नींद किस तरह ले सकते हैं।
Read More Articles On Health App In Hindi