आज का स्वास्थ्य राशिफल: खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान रखना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सर्दियों का मौसम जाने को है, ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। कई बार जाती हुई सर्दियां जुकाम, फ्लू और वायरल संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में ध्यान देना जरूरी हो जाता है। सेहत के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी होता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आज के दिन वृषभ, मिथुन और मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की उम्मीद है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहने की उम्मीद है। आज के दिन आपको अपने विचारों को अच्छा रखने के साथ ही अपने दिमाग को संतुलित रखने की जरूरत है।
वृषभ
आज के दिन वृषभ राशि के जातकों के सेहतमंद रहने की उम्मीद है। अगर आपको अपने पाचन तंत्र को हेल्दी रखने पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप किसी प्रकार की असहजता महसूस कर रहे हैं तो खुद पर ध्यान दें।
मिथुन
आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को आत्म-देखभाल पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको अपने आहार और विचार दोनों को नियंत्रित रखना चाहिए। आज आपको किसी काम का ज्यादा प्रेशर लेने की आवश्यकता नहीं है।
कर्क
स्वास्थ्य को लेकर आपको पहले से थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए आपको खान-पान को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है।
सिंह
आज के दिन सिंह राशि के जातकों को अपनी त्वचा की अधिक देखभाल करनी चाहिए। आज आपको खुद को ऊर्जावान बनाए रखना चाहिए साथ ही साथ भोजन को भी पोष्टिक रखना है।
कन्या
आज के दिन आपको अपने आहार को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए। अगर आप तला-भुना खा रहे हैं तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
आज के दिन आपको स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए अपनी शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए।
वृश्चिक
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको वॉकिंग और साइकिल आदि चलानी चाहिए।
धनु
आज के दिन आपको हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप हड्डियों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का एहसास कर रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
मकर
आज के दिन आपको अपनी पुरानी बीमारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं तो ऐसे में आपको आज आराम मिल सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा बीत सकता है। आज के दिन आपको हल्का बुखार या वायरल संक्रमण होने की भी समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसे में सतर्क रहें।
मीन
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज आपको कैल्शियम और विटामिन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।