1 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
1 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


दूसरों की मस्कुलर और टोंड बॉडी हर किसी को अच्छी लगती है। लेकिन कई लोग अपनी बॉडी को आकर्षक नहीं बना पाते हैं। कुछ लोग इसे मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आप के दिन मेष राशि के लोग समस्याओं का सामना कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्वास्थ्य के प्रति फिटनेस लक्ष्य बनाने चाहिए और इनपर काम करना चाहिए। इससे सेहत बेहतर रहेगी।  

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज के दिन आपको अपनी डाइट को लेकर थोड़ी सख्ती बरतनी चाहिए। आज के दिन ओवरईटिंग करने से बचें। इसके लिए आपको कम भोजन करने के साथ ही खाने की क्वालिटी का भी ध्यान रखें।  

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज के दिन शारीरिक गतिविधियों जैसे एरोबिक्स, रनिंग और स्किपिंग आदि में शामिल होकर आप सेहत के प्रति कई बदलाव महसूस कर सकते हैं। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन इसे हल्के में न लें। आपको अपने शरीर को आकार और मुद्रा में रखने के लिए योग का अभ्यास करते रहना चाहिए।

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य से जुड़े लक्ष्यों पर काम करना चाहिए। फिटनेस गोल बनाकर इसपर काम करने से आपको दिनभर उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। 

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

इस राशि के कुछ लोगों को अपनी पाचन क्रिया पर काम करना चाहिए। आज के दिन आपको खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। इससे सेहत बेहतर रह सकती है। 

तुला राशि के लिए आज का राशिफल

आज के दिन इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज आपको पर्याप्त ऊर्जा और उत्साह होने से आपको दैनिक चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।  

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य को स्थिर बनाए रखने के लिए आपको आज के दिन रनिंग या फिर ब्रिस्क वॉक करके अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। यही नहीं इसके साथ ही साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान दें। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपको पूरे दिन उत्पादक और ऊर्जावान रहना चाहिए। जिसे बनाए रखने के लिए आपको स्वस्थ आहार खाने से लेकर एक्सरसाइज भी करनी है। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज आपको अपनी शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए काम करना है। इसके लिए भुजंगासन और बालासन आदि करें। इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी साथ ही शरीर का लचीलापन भी बढ़ेगा। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आपको पैदल चलने पर अधिक जोर देने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए रात में अपने पैरों की मालिश करें। जब भी संभव हो अनावश्यक यात्रा को रोकने का प्रयास करें।

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आप सुबह उत्साहित और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं, लेकिन दिन भर में आपकी ऊर्जा कम हो सकती है। इसके लिए सुबह योग और ध्यान पूरे दिन आपकी ऊर्जा के स्तर को संतुलित रखेगा। 

 

 

Read Next

Heimlich Maneuver क्या है? दम घुटने पर जान बचाने में करता है मदद

Disclaimer