नियमित रूप से व्यायाम करने से आप स्वस्थ तो रहते ही हैं, साथ ही यह चिंता, अवसाद और तनाव को भी कम करता है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने पर खुश रहने वाले एंडोर्फिन बढ़ते हैं और आप चिंता मुक्त रहते हैं। व्यायाम शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन बिजी शेड्यूल के बीच एक्सरसाइज को नियमित कर पाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है।
किसी भी प्रकार का वर्क आउट जैसे योग, एरोविक्स या लाइट जिमिंग तनाव से राहत देता है। व्यायाम करने से तनाव वाली मांसपेशियों को आराम मिलता है और आपको अच्छी नींद आती है। एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर तनाव से लड़ने वाले हार्मोन एंडोर्फिन को रिलीज करता है। इस लेख के जरिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही वर्क आउट जो आपको तनाव से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होंगे।
योग
योग में कई प्रकार के आसन होते हैं जिनसे शरीर को अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां करायी जाती हैं। इसमें सांस को अंदर बाहर किया जाता है। योग भी व्यायाम का एक प्रकार है जो मन को शांत तथा शरीर की प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। योग से आप स्वस्थ रहते हैं। भारत ही नहीं विदेशों में भी योग काफी प्रचलित है। योग करने से अधिकांश लोगों को फायदा मिला है। तनाव से राहत के लिए शुरू में सामान्य योग करना चाहिए।
ताई ची
योग की तरह ताई ची भी शारीरिक व्यायाम का ही हिस्सा है। यह सांस लेने की तकनीक और मानसिक शांति पाने का तरीका है। हालांकि ताई ची मार्शल आर्ट से प्रेरित है। यह मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाती है। यदि आप भी शारीरिक व्यायाम के साथ ही मन की शांति चाहते हैं तो ताई ची आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
अन्य मार्शल आर्ट
शरीर में ऊर्जा का संचार बनाएं रखने और तनाव को कम करने के लिए मार्शल आर्ट एक प्रभावी माध्यम है। आप चाहे तो क्राव मागा, कराटे और जूडो आदि मार्शल आर्ट में से किसी एक को चुन सकते हैं। मार्शल आर्ट करने का एक और फायदा यह है कि इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
टीम में खेले जाने वाले खेल
तनाव मुक्त होने और स्वस्थ शरीर के लिए आप टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट या बॉस्केट बाल आदि खेल सकते हैं। ये सभी खेल स्वस्थ शरीर के साथ ही मोटापे की समस्या, हृदय रोग और मानसिक तनाव से भी आपको बचाते हैं।
इन खेलों से आपके अंदर साथ मिलकर काम करने की भावना विकसित होती है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Mental Health In Hindi
Read Next
प्रसव के बाद अवसाद
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version