तरबूज गर्मियों का सबसे अच्छा और सबसे ज्यादा बिकने वाला फल है। ये फल शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ ही कई रोगों से भी दूर रखता है। गर्मियों के मौसम में धूप सारी एनर्जी छीन लेती है। ऐसे में शरीर को अधिक डीहाइड्रेट करने की जरूरत पड़ती है। साथ ही गर्मियों के मौसम में भूख भी अधिक लगती है। जिसके चलते ऐसे मौसम में वजन बढ़ना बहुत ही आम बात है। अगर आप अपनी इस समस्या को लेकर डॉक्टर के पास जाएंगे तो लगभग सभी आहार विशेषज्ञ आपको ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थो का सेवन करने की सलाह देंगे। इसकी एक वजह तो यह है कि गर्मी में पसीना खूब निकलता है। इस कारण शरीर से कई जरूरी मिनरल साल्ट और पानी निकल जाते हैं और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको शरीर को डिहाइड्रेशन रखने और मोटापा कम करने के लिए तरबूज के फायदे और तरबूज से बनी एक रेसेपी के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे बनती है ये रेसेपी।
तरबूज की रेसेपी
गर्मी के मौसम में लाल तरबूज देखकर किसका मन नहीं ललचाता होगा। गर्मी के मौसम में तरबूत हमारी बॉडी को शीतलता और उर्जा प्रदान करता है। तरबूत में मौजूद पानी की अधिकता गर्मी और डिहाइड्रेशन से राहत दिलाता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी मददगार है। यदि गर्मी के मौसम में नियमित रूप से तरबूज का सेवन किया जाए तो तेजी से मोटापा कम होता है। तरबूज से वजन घटाने वाली रेसेपी भी बहुत आसान है। सबसे पहले आप एक मसाला तैयार करें जिसे आपको तरबूज के साथ खाना है। इसे बनाने के लिए आपको थोड़ा सा काला नमक, भुने हुए जीरे का पाउडर, थोड़ी सी सोंठ और हींग को अच्छी तरह पीसकर मिलाना है। अब इस मसाले को आप तरबूज के साथ मिलाकर खाएं। ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही वजन घटाने में कारगार भी है। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपका वजन कम हो रहा है।
टॉप स्टोरीज़
इस तरह वजन घटाता है तरबूज
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज आपके लिये सबसे अच्छा आहार है। ये एक ऐसा फल है जिसमें फाइबर और पानी प्रचुर मात्रा में होता है। फाइबर की अधिकता के कारण इससे काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता है। तरबूज में फैट और कोलेस्ट्राल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसके सेवन से आपको पोषण मिलता है और मोटापा कम होता है। 100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी होती है, जोकि अन्य फल और डाईफ्रूट्स में मौजूद कैलोरी से काफी कम है।
इसे भी पढ़ें : वजन कम करना है तो इस तरह से पकाकर खाएं मशरूम
डीहाइड्रेशन से रखता है दूर
जैसे ही गर्मी शुरू होती प्यास बहुत लगने लगती है। ऐसे में सबसे अच्छा होता है मीठा और रसीला फल तरबूज। इसमें पानी प्रचुर मात्रा में होता है, साथ ही मिनरल और विटामिन भी इसमें अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद लगभग 92 प्रतिशत पानी गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचाता है। तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन तत्व शरीर से चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह चर्बी बनाने वाली कोशिकाओं को कमज़ोर करता है। इसके अलावा, इसमें पानी अधिक है, इसलिए यह डाइटिंग के दौरान खाये जाने वाला बेहतरीन विकल्प है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन दिल और हड्डियों, दोनों के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में रक्त संचार ठीक करता है जिससे दिल से जुड़े रोगों का ख़तरा भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें : जिम से नहीं बल्कि इन 5 फूड से कम करें पेट की चर्बी
कई रोगों का भी काल है तरबूज
तरबूज में विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसमें ल्यूटीन, लाइकोपेन, बीटा कैरोटीन क्रीपटोजैक्थीन होता है जो कैंसर जैसे लाइलाज रोग से हमारी रक्षा करता है। तरबूज हृदय रोगों में भी लाभप्रद होता है। ये कोलेस्ट्रोल का लेवल कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसमें अधिकमात्रा में पौटेशियम भी होता है जो हृदय रोगों से हमारी रक्षा करता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Loss In Hindi