Varun Dhawan Birthday: वरुण धवन बॉलीवुड के फिट और चुस्त एक्टर्स में से एक हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक्स को लेकर भी अक्सर चर्चा बनी रहती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाल में आए कुछ अभिनेताओं में अपनी फिटनेस और लुक्स के साथ-साथ एब्स को लेकर वरुण को अक्सर ही कॉम्प्लिमेंट्स मिलते रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरुण की इस फिटनेस और सेहत का राज क्या है। दरअसल वरुण धवन अपने लुक्स के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और खूब मेहनत करते हैं। इसके अलावा वो अपनी डाइट का भी ध्यान रखते हैं। आइये आपको बताते हैं कि वो कौन सी एक्सरसाइज हैं जिनसे वरुण रखते हैं खुद को फिट और फुर्तीला। इन एक्सरसाइजेज को रेगुलर करने पर आप भी अपने लुक्स को बेहतर बना सकते हैं।
बारबेल कर्ल
बारबेल कर्ल बाइसेप्स को आकर्षक और मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। बिना बारबेल कर्ल की प्रैक्टिस के डोले बनाना बहुत मुश्किल है। ये एक्सरसाइज आपके हाथों को मजबूती और शेप देती है। इसे करने के लिए सबसे पहले एक रॉड में वाजिब वेट लगाकर पैर खोलकर खड़े हो जाएं। अगर संभव है तो ई जेड बार इस्तेमाल करें। अब बाइसेप्स की ताकत से वेट को ऊपर उठाएं। ऊपर उठाने के बाद एक सेकेंड के लिए रुकें फिर वेट को आराम से नीचे ले जाएं। वेट जब ऊपर ले आएं तो सांस छोड़ें और जब नीचे ले जाएं तो सांस भरें। यही बारबेल कर्ल है। है न आसान?
इसे भी पढ़ें:- करीना कपूर की बेहतरीन फिटनेस का राज है ये एक एक्सरसाइज
टॉप स्टोरीज़
बारबेल कर्ल विद बोसू बॉल
बारबेल कर्ल की तरह ही इस एक्सरसाइज से भी आपके बाइसेप्स मजबूत होते हैं। इन दोनों एक्सरसाइज में अंतर इतना है कि इसे करने में बोसू बॉल को भी शामिल किया जाता है ताकि इसके प्रभाव को बढ़ाया जा सके। बोसू बॉल का प्रयोग करते हुए आपके पैरों की मसल्स को संतुलन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ध्यान रखें इतना वेट न लगाएं कि उसे उठाते वक्त आपकी कमर से ऊपर का हिस्सा पीछे की ओर न भागे। आपके हाथों को संतुलन बनाने और बारबेल कर्ल को एक साथ करने से ज्यादा चुनौती मिलती है।
सुपरमैन पुशअप्स
सुपरमैन पुशअप्स और सामान्य पुशअप्स में नाम का ही नहीं, काम का भी अंतर होता है। सुपरमैन पुशअप्स को कभी भी उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिन्होंने पहले पुशअप्स नहीं किया है। वार्म-अप के पुशअप्स करना अच्छा होता है और ये पूरे शरीर को मजबूत बनाता है। सुपरमैन पुशअप्स में ज्यादा ताकत लगती है इसलिए इसे करना सबके बस की बात नहीं होती है मगर इसके फायदे भी बहुत अच्छे और जल्दी होते हैं इसलिए बॉडी बनाने के लिए ये एक अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पुश-अप्स की पोजीशन में आ जाएं, फिर अपनी छाती को नीचे की तरफ लेकर आएं। अब आप अपने शरीर को ताकत के साथ ऊपर धकेलें और जब आप हवा में हों, तो हाथों को सामने की तरफ फैलाएं। नीचे वापस आते हुए फिर से पुश-अप्स पोजीशन अपना लें।
इसे भी पढ़ें:- ये 5 सीक्रेट्स खोलते हैं विराट कोहली की फिटनेस का राज़
पिलेट्स एक्सरसाइज
पिलेट्स एक्सरसाइज बहुत सारे बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों की फिटनेस का राज है। वरुण की कोच और पिलेट्स एक्सारसाइजेज के लिए मशहूर नम्रता पुरोहित बताती हैं कि वरुण के शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी का राज पिलेट्स एक्सरसाइज ही हैं। इसे करने से चोट, मोच का खतरा कम होता है। इसके अलावा फ्लेक्सिबिलिटी की वजह से ये वरुण को डांस स्टेप्स बेहतर तरीके से करने में भी मदद करती हैं।
Read More Articles On Celebrity Fitness in Hindi