अपनी गर्लफ्रेंड से 5 तरह के झूठ बोलते हैं पुरूष, जानें क्‍यों

कई बार ऐसा होता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं, इसलिए झूठ बोल देते हैं। जबकि कई बार मर्द अपनी आदतों के चलते झूठ बोलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अपनी गर्लफ्रेंड से 5 तरह के झूठ बोलते हैं पुरूष, जानें क्‍यों

ये जरूरी नहीं कि हर झूठ के पीछे किसी का बुरा होना ही है। कभी-कभी लोग इस वजह से भी झूठ बोलते हैं क्‍योंकि इसी में सभी की भलाई होती है। कई बार ऐसा होता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं, इसलिए झूठ बोल देते हैं। जबकि कई बार मर्द अपनी आदतों के चलते झूठ बोलते हैं। कुछ लोगों की फितरत ही होती है झूठ बोलना, ऐसे लोगों को किसी की भावनाओं की कद्र नहीं होती है। आज हम आपको 5 ऐसे झूठ के बारे में बता रहे हैं जिसे पुरूष अपने रिलेशनशिप में जरूर बोलते हैं।

इसे भी पढ़ें: जब रिश्‍ता टूट जाये तो उसे इस तरह से जोड़ें

क्‍यों झूठ बोलते हैं पुरूष

  • जब पुरुषों के एक से ज्यादा अफेयर होते हैं तो वे झूठ का सहारा लेते हैं। क्योंकि वे मौजूदा गर्लफ्रेंड को इसका पता नही लगने देना चाहते। बेशक वे अब तक इसमें सफल रहे हों लेकिन वे नहीं जानते कि कभी ना कभी तो वे पकड़ ही लिए जाएंगे। क्योंकि झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है।
  • अक्‍सर पुरूष अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी छवि को बढ़ावा देने के लिए शौर्य या बहादुरी की कुछ घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर सुना सकते है। और, हां! लड़कियां भी अपने दोस्तों के सामने अपने प्रेमी या पति का बखान करती हैं। और पुरुष इसका फायदा उठाने का मौका उठाने की पूरी कोशिश करते हैं।
  • लोगों का झूठ बोलने का सबसे आम कारण है अपनी प्रेमिका की बात में मन होते हुए भी हां मिलाना। या फिर उसकी झूठी तारीफ करना। लड़की को खुश रखने के कुछ भी कर सकते है।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद धोखा देने के क्या होते हैं कारण

  • अगर गर्लफ्रेंड बहुत चिंता करने वाली या पजेसिव नेचर की हो तो झगड़े से बचने के लिए पुरुष कई बार झूठ का साहरा लेते हैं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं वह अपनी गर्लफ्रेंड को चीट कर रहा है।
  • आमतौर पर पुरुष जब काम पर होते हैं झूठ बोलते हैं। हालांकि, यहां कपटी झूठा और रूचि की कमी की वजह से बोले जाने वाले झूठ के बीच एक थोडा सा अंतर है। पुरुष कभी-कभी काम पर हर वक्त "व्यस्त" का कारण बताते हैं, जो अक्सर संदेह का एक कारण हो जाता हैं। कभी-कभी महिलाएं शक करने वाली और सिर खाने वाली होती है, जिससे रूचि कम होने के कारण पीछा छुड़ाने के लिये झूठ बोला जाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Relationship In Hindi

 

 

Read Next

डेटिंग को बनाना चाहते हैं हमेशा के लिए यादगार, तो अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer