हेल्‍थ और लाइफस्‍टाइल से जुड़ी ये 10 बातें जो हर पुरुष को पता होना चाहिए

आज हम आपको पुरूषों से जुड़े 10 ऐसे तथ्‍यों के बारे में बता रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्‍थ और लाइफस्‍टाइल से जुड़ी ये 10 बातें जो हर पुरुष को पता होना चाहिए

पुरूष जितने बाहर से कठोर उतने ही भीतर से नर्म दिल होते हैं। कहने के लिए तो लोग आसानी से कह देते हैं कि मर्द को दर्द नहीं होता, मगर क्‍या वाकई ऐसा है? पुरूषों से जुड़ी ऐसी तमाम चीजें हैं जो वह खुद भी नहीं जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपको पुरूषों से जुड़े 10 ऐसे तथ्‍यों के बारे में बता रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ये हैं वो 10 तथ्‍य 

1- पुरूषों की औसत आयु महिलाओं से कम होती है। पुरुषों की औसतन आयु 64.52 वर्ष होती है, वहीं स्त्रियों की सिर्फ़ 68.76 वर्ष होती है।  

 

2- पुरूष के दिमाग का आकार महिलाओं से ज्‍यादा होता है। पुरुषों का दिमाग़ का आकार स्त्रियों से 10% ज़्यादा होता है। लेकिन ये उन पर निर्भर करता है कि वह दिमाग का कितना इस्‍तेमाल करते हैं।

 

3- एक शोध से ये पता चला है कि किसी भी काम को करने में पुरुष अपने दिमाग़ का सिर्फ़ आधा हिस्सा ही प्रयोग करते हैं। जबकि स्त्रियां पूरा दिमाग़ एक ही वक़्त में इस्तेमाल कर सकती हैं। स्त्रियां एक साथ कई काम करने में माहिर होती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से पुरूषों को होना पड़ता है शर्मिंदा!  

4- आमतौर पर पुरुषों को घर पर बैठकर ड्रिंक करने से ज़्यादा, लंबे रोमांटिक वॉक पर ज्‍याना पसंद होता है। 

 

5- पुरूष अपनी कुल उम्र के 6 महीने सिर्फ शेविंग करने में बिताते हैं।  

 

6- इस बात से तो हर कोई वाकिफ़ होगा कि लड़कियां, लड़कों से ज्‍यादा बोलती हें। अध्‍ययन के मुताबिक एक महिला दिनभर में लगभग 7000 शब्द बोलती हैं, तो वहीं पुरूष सिर्फ 2000 शब्‍द ही बोलते हैं।  

इसे भी पढ़ें: पुरुष कैसे रखें अपनी सेहत का ख़याल 

7- पराई स्त्रियों को घूरने में पुरूष अपने जीवन का पूरा एक साल बर्बाद कर देते हैं। 

 

8- पुरुष स्त्रियों से ज़्यादा झूठ बोलते हैं। एक स्त्री दिन में औसतन 3 झूठ ही बोलती है, जबकि पुरूष दिनभर में कम से कम 6 झूठ बोलते हैं।

 

9- ब्रेकअप के बाद पुरूष ज्‍यादा दिन तक अवसाद और तनाव में रहते हैं जबकि महिलाएं रिश्‍तों में दरार आने के बाद जल्‍दी मूव ऑन कर लेती हैं।  

 

10- अक्‍सर पुरूष डॉक्टर के पास जाने से कतराते हैं उन्‍हें लगता है कि डॉक्‍टर के पास जाने से कहीं कोई बड़ी बीमारी न हो जाए।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Men's Health In Hindi

Read Next

पुरुषों में होती है गाइनेकोमेस्टिया बीमारी, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

Disclaimer