अगर गर्मियों की छुट्टियों में घर में मेहमान आए हैं और आपको कुछ स्पेशल बनाने का मन है तो यकीन मानिए तंदूरी पनीर टिक्का सबसे अच्छी डिश है। या अगर आपका कुछ हेल्दी डिश खाने का मन है तो भी आप तंदूरी पनीर टिक्का बना सकते हैं। पनीर एक स्वादिष्ट चीज है, जिसे लगभग सभी खाना पसंद करते हैं। खासकर के बच्चों को पनीर बहुत पसंद होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। दूध में मौजूद सभी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, ए व डी सभी पनीर में भी रहते हैं। इतना ही नहीं पनीर में कैल्शियम उच्च मात्रा में मिलता है। दांतो को मजबूत बनाने के लिए भी कैल्शियम बहुत जरूरी है। ये डिश पनीर और कई सब्जियों के मिश्रण से तैयार होती है। आइए जानते हैं तंदूर पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी।
इसे भी पढ़ें : कई रोगों का काल है करेला थेपला, घर में बनाकर करें सेवन
डिश बनाने के लिए सामग्री
टॉप स्टोरीज़
- आधा कप फ्रैश हरा धनिया
- आधी कटी हुई लाल मिर्च
- आधा चम्मच अदरक का टुकड़ा, बारीक कटा हुआ
- 100 ग्राम पनीर
- 50 ग्राम फेंटी हुई दही
- 1 चम्मच सरसों का तेल
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच सौंफ
- 3 से 4 लहसुन की फांकें
- 1 चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें : बनाना शेक से मन भर गया हो, तो ट्राई करें ये बनाना फ्रिटर्स रेसिपी
विधि
धनिया, हरी मिर्च, सौंफ, अदरक, लहसुन, लैमन जूस और नमक को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बनाएं। अब पनीर के टुकड़ें करें और इन्हें कुछ देर के लिए अलग रख दें। अब चटनी को दो भागों में बांटें। चटनी के एक भाग को अलग रखें और एक भाग को पनीर के टुकड़ों पर बारीकी से लगाएं। फेंकी हुई दही और सरसों के तेल को अच्छी तरह मिक्स करें। इन्हें पनीर के टुकड़ों पर रगड़ें। इसके बाद थोड़ा सा आॅयल ग्रिल करने से पहले ओवन पर लगा लें।180 डिग्री तापमान पर करीब 15 मिनट तक इन्हें पकाएं। आपके तंदूरी पनीर टिक्का तैयार हैं। इन्हें गर्मागर्म परोसें।
क्विक रीड
आप इस डिश को पुदीने की चटनी के साथ भी खा सकते हैं। इस डिश में 270 कैलरी, 26 ग्राम प्रोटीन, 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और कम वसा होता है। ये एक बेहतर पोस्ट वर्कआउट स्नैक भी है। आजकल गर्मियों में जहां चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं, वहां तंदूरी पनीर के साथ ऐसा नहीं है। आप इस डिश को बनाने के बाद फ्रिज में रख सकते हैं और गर्म करने के बाद फिर से खा सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Recipe In Hindi