होली के व्यं‍जनों से घोलें माहौल में मिठास

मिठाई के बिना त्‍योहार अधूरे हैं और हर त्‍योहार की अपनी अलग मिठाइयां होती हैं। होली के साथ भी ऐसा ही कुछ हैं, तो इस बार रंगों के इस त्‍यौहार में मिठाइयों की मिठास जरूर घोलें।
  • SHARE
  • FOLLOW
होली के व्यं‍जनों से घोलें माहौल में मिठास

होली बिना व्यंजनों के अधूरी है। होली पर कुछ खास ऐसे व्यंजन हैं जिनके शामिल हुए बिना होली अधूरी सी लगती है। गुजिया, मिठाई और भांग तो खासतौर पर होली के लिए तैयार की जाती हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि इसके अलावा और कौन-कौन से व्यंजन हो सकते हैं जिन्हें होली सेलिब्रेशन के दौरान बनाया जा सकता है। होली के व्यंजनों में वैसे आप बहुत सी चीजों को शामिल कर सकते हैं लेकिन कुछ खास चीजें जिन्हें आपको बनाने में मुश्किल भी नहीं होगी, इनको आप होली के खास व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें होली के व्यंजनों के बारे में कुछ और बातें।

sweets of holi

गुजिया

गुजिया होली की पारंपरिक मिठाई है। जिसे आप ना सिर्फ बाजार से खरीद सकते हैं बल्कि घर पर भी बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं गुजिया का होली पर विशेष महत्व होता है। गुजिया का फायदा है कि आप इसे घर पर अपने हिसाब से बना सकते हैं। यानी आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप गुजिया में कम मीठे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप बाहर से गुजिया खरीदते हैं तो एक बारगी आप इसकी क्वालिटी पर शक कर सकते हैं लेकिन यदि आप खुद से घर में गुजिया बनाएंगे तो आपको इसे अपने हिसाब से मजेदार और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

 

कांजी बड़े

कांजी बड़े खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही पौष्टिक होते हैं।  इतना ही नहीं कांजी बड़ों को बनाने में सिर्फ 30 मिनट का समय चाहिए होता है। मजेदार बात है कि कांजी बड़ों को तीन-चार दिन पहले भी बनाया जा सकता है। होली के अवसर पर कांजी बड़े विशेषतौर पर बनाए जाते हैं। कांजी बड़े के लिए आपको बाहर से कोई सामान लाने के जरूरत नहीं बल्कि आप मूंग दाल, तेल, राई, मिर्च, हल्दी, नमक, हींग जैसी चीजों को अपने रसोई घर में ही पा सकते हैं।

 

ठंडाई

ठंडाई ऐसा पेय पदार्थ है जो कि होली का मजा दुगुना कर देता हैं। ठंडाई को कई तरह से बनाया जा सकता हैं। इसमें बादाम, पिस्ताह, केसर, गुलाब की पत्तियों और कई मसालों को आराम से मिक्सा किया जा सकता है। ठंडाई में खरबूजे के बीज भी मिलाए जा सकते हैं ये ठंडाई का मजा दुगुना कर देते हैं। ठंडाई को बनाने में विशष बात है कि आप चाहे तो ठंडाई के पाउडर को पहले ही तैयार कर सकते हैं और जब भी ठंडाई बनानी हो तो ठंडे दूध में इसे मिलाकर सर्व किया जा सकता है। ठंडाई के अलावा आप हॉट चॉकलेट, मॉकटेल, स्ट्रॉबेरी लेमोनेड, मिंट मिस्ट्री , ट्रॉपीकल ट्रीट, शीतल तरबूज पेय, शिकंजी, मैंगो लस्सी, बादाम का दूध इत्यादि चीजों को भी होली पर विशेषतौर पर बना सकते हैं।

sweets of holi

 

मिठाइयां

मिठाई में गुलाब जामुन, तिल के लड्डू, शकरपारे, कलाकंद बालूशाही इत्यादि को शामिल किया जा सकता है।

 

नाश्ता

होली के समय नाश्ते, में आप शकरपारे, मट्ठी, बिस्किट, नमकीन जैसी चीजों को रख सकते हैं। आप चाहे तो अपनी होली को चटपटा बनाने के लिए चटपटी दाल की पूड़ी भी नाश्ते में रख सकते हैं। ये बहुत जल्दी और आराम से बन जाती है।

 

Image Courtesy- Getty Images


Read More Articles On Festival Special In Hindi

Read Next

नए साल में सेहत से दोस्ती

Disclaimer