रक्त वाहिकाओं में रक्त का थक्का बनना कितना खतरनाक होता है यह तो हर कोई जानता है। कभी-कभी यह समस्या जानलेवा भी हो सकती है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इस समस्या के कारणों के बारे में पता लगा लिया है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक अभी तक रक्त का थक्का क्यों बनता है इसकी कोई सही जानकारी देने वाली भरोसेमंद तकनीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने ऐसी खोज की जो रक्त का थक्का बनने के कारणों के बारे में बताएगा।
एसीएस नैनो जर्नर में प्रकाशित एक नए शोध में दावा किया गया है कि साधारण मूत्र जांच से शरीर में खून का थक्का बनने का पता लगाया जा सकता है। चूहों पर अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है। शोधकर्ताओं की इस टीम में भारतीय मूल की विशेषज्ञ संगीता भाटिया भी शामिल हैं।
विशेषज्ञों ने पेप्टाइड प्रोटीन को नैनोमटीरियल के साथ खून की नली में स्थापित किया। थक्का बनने की स्थिति में यह पेप्टाइड क्षतिग्रस्त हो गया और इसके अंश मूत्र जांच में पाए गए।
Read More Health News In Hindi