आजकल की भागदौड़ भरी जीवन शैली में कौन व्यक्ति कम किस समस्या से जूझ जाए कोई कुछ कह नहीं सकता है। यानि कि हम बात कर रहे हैं एड़ी में होने वाले दर्द और मोच की। आजकल दौड़ते भागते लोगों में ये समस्या आम हो गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि यह किसी दवाई या किसी एक उपाए से ठीक नहीं हो सकता है। इसके लिए दवाओं के साथ परहेज करना बहुत जरूरी है। इस तरह के रोग में बहुत ज्यादा दर्द और परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें : इस दर्द को न करें अनदेखा, उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
एडियों का दर्द पुरूष हो या महिला किसी को भी हो सकता है। इस दर्द के कारण शरीर में और भी कई तरह के दर्द और बीमारियां होने लगती है। एड़ी में दर्द की प्रमुख वजह हैं अधिक ऊंची हील के जूते और सैंडल है। हड्डी के बढ़ने से भी एड़ीयों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा टाइट या कसक वाले कपड़े पहनना, कहीं पर गिर जाना, पैर का अचानक से मुड़ना, अधिक नींद की गोलियां खाना, उम्र के साथ मांस का कम होना, अधिक समय तक खड़े रहकर काम करना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, मधुमेह व मोटापा, हार्मोन से संबंधित दवाइयां अधिक लेना भी इस बीमारी को आमंत्रित करते हैं। अधिक सोना व खाना और कमर व पैरों के साथ पेट को किसी भी तरह का तनाव न देना आदि कारण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : कमर दर्द को मिनट से पहले खत्म करेंगे ये 3 आसान उपाय
इंसान के पैर में कुल 26 हड्डियां होती हैं। इसमें से एड़ी की हड्डी (कैलकेनियस) सबसे बड़ी होती है। इंसान की एड़ी की हड्डी को कुदरती रूप से शरीर का वजन उठाने और संतुलन के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जब हम पैदल चलते या दौड़ते हैं तो यह उस दबाव को झेलती है जो पैर के जमीन पर पड़ने के बाद उत्पन्न होता है। और इसके साथ ही यह हमें अगले कदम की ओर धकेलती भी है।
दर्द से बचने के उपाय
- अपनी एड़ी को आराम दें और उस पर ज्यादा वजन ना डालें।
- आइस पैक से एड़ी पर हर तीन से चार घंटे में 20 से 30 मिनट तक सिंकाई करें।
- किसी भी एथलीट एक्टिविटी से पहले स्ट्रेचिंग व्यायाम जरूर करें। क्योंकि आपके पैर का संतुलन बनाएं रखने के लिए जरूरी व्यायाम आपकी मदद कर सकते हैं।
- अच्छी क्वालिटी के जूते पहनें जो आपके खेल और पैरों के लिहाज से अनुकूल हों।
- कई लोग पैर की एड़ी में दर्द होने पर भी तेजी से चलते या दौड़ते हैं। इसलिए अचानक तेज गति से न मुड़ें। अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है।
- दौड़, साइक्लिंग और स्वमिंग आदि से पैरों और टांगों को मजबूती प्रदान करने वाले व्यायाम करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Pain Management