9 आसान टिप्‍स जो आपको रखते हैं स्‍वस्‍थ

स्वस्थ रहने के नौ टिप्स: सेहत के लिए आप जो भी सरल टिप्स अपनाना चाहते हैं, ज़रूरी है इन सरल टिप्स को नियमित रूप से अपनाने की। आइए जानें युवाओं के लिए सेहत के कुछ सरल टिप्स यानी टिप्स फॉर यूथ।
  • SHARE
  • FOLLOW
9 आसान टिप्‍स जो आपको रखते हैं स्‍वस्‍थ


स्वस्थ जीवन हर कोई चाहता है जिसमें कोई बीमारी न हो औऱ कोई डॉक्टर के यहां आने-जाने का झंझट न हो। इस कारण स्वस्थ रहने के लिए लोग बहुत सारी तरकीबें अपनाते हैं। लेकिन इन तरकीबों को अपनाने के बावजूद भी कभी-कभी बीमारियां घेर लेती हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहने के तरीके अफनाकर परेशान हो गए हैं और फिर भी स्वस्थ रहने में मुश्किलें आती हैं तो यह फिटनेस फॉर्मूला अपनाना चाहिए।

Fitness tips

फिटनेस फॉर्मूला


सेहत को स्वस्थ रखने के इस फिटनेस फॉर्मूला में 9 आसान टिप्‍स मौजूद हैं। इन टिप्स में से आपकी दृष्टि से जो भी आपको अपने अनुसार फिट लगे उसे अपना लें। आइए जानें सेहत के कुछ सरल टिप्स यानी टिप्स के बारे में जो आपको निरोग और खुश रखेंगे।

- स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है नियमित रूप से व्यायाम किया जाए, साथ ही प्रतिदिन सैर की जाए। इससे शरीर फिट रहेगा और चुस्ती-फुर्ती भी बरकरार रहेगी।
- स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि तनाव और चिंता से मुक्त रहा जाए क्योंकि चिंता-तनाव कई बीमारियों की जड़ है।
- सेहत के सरल टिप्स में आपको समय पर उठना और सोना भी जरूरी है। प्रतिदिन की दिनचर्या संतुलित होनी चाहिए। नींद पूरी न होने से भी कई बीमारियां और सुस्ती घेरे रहती है।
- फिटनेस के लिए ज़रूरी है कि आपका भोजन संतुलित हो। यानी भोजन में हरी सब्जियां और पौष्टिक तत्वों को शामिल किया जाए।
- स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि अपने भोजन में तैलीय पदार्थों की मात्रा कम कर दी जाए।
- फिट रहने के लिए सुबह का नाश्ता  हैवी और रात का डिनर हल्का करना जरूरी है।
- पूरे दिन में कम से कम एक घंटा टहलना चाहिए। इसके अलावा जरूरी है खाना खाने के बाद टहलना। इससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है।
- सोने से एक से दो घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। जिससे भोजन को पचाने में आसानी हो और आपकी सेहत भी ठीक रहे।
- दिन में कम से कम 12-13 गिलास पानी पीना जरूरी है इससे शरीर हेल्दी  रहता है बीमारियां भी कम होती हैं।


इन टिप्स को अपनाकर आप निश्चित रूप से फिट रह सकते हैं।

Read More Articles On Sports fitness in hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

व्‍यायाम करने से होता है इन बीमारियों से बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version