
गर्भावस्था का समय वो समय होता है, जबकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके होने वाले शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। ऐसे समय में ज़रूरी है, कि आप अपनी सही देखभाल करें और आपके पास गर्भावस्था से संबंधी सही जानकारी हो।
गर्भवती होने के बाद महिला को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह होती है कि उसे सब बातों का पता होना चाहिए, उसे सच और मिथक की जानकारी होनी चाहिए। आइए हम आपको गर्भावस्था से संबंधित मिथक के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
गर्भावस्था से जुड़े भ्रम और तथ्य
भ्रम : प्रेगनेंसी में आपकी अचार और आइसक्रीम खाने की इच्छा होती है।
तथ्य: ऐसा ज़रूरी नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी लालसा हर हफ्ते या प्रतिदिन बदलती रहती है।
भ्रम : प्रेगनेंसी के दौरान ए एन वाई अल्कोहल नहीं लेना चाहिए।
तथ्य: यह पूर्ण सच नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान अल्कोहल नहीं लेना चाहिए, लेकिन अगर आप ड्रिंक करते हैं तो आपको हफ्ते में एक या दो बार बहुत कम मात्रा में अल्कोहल ले सकते हैं।
भ्रम : प्रेगनेंसी के दौरान आप पैरासिटामाल नहीं ले सकते।
तथ्य: बच्चों पर ऐसा कोई नुकसानदायी प्रभाव अब तक देखने में नहीं आया है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी दवा बहुत ही कम मात्रा में लेनी चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान तापमान और रदर्द को नियंत्रित रखने के लिए पैरासिटामाल लिया जाता है।
भ्रम : प्रेगनेंसी के दौरान आप मछली नहीं खा सकतीं।
तथ्य: ऐसी कोई सलाह नहीं दी जाती। मछली हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक होती है और इसलिए यह होने वाले बच्चे के लिए भी ठीक होता है।
भ्रम : आप अपने होने वाले बच्चे का सेक्स इन बातों से जान सकते हैं कि आप किस प्रकार का खाना खा रहे हैं या आप सोने के सिक्के को अपने हाथ पर रखकर उसकी दि से यह पता लगा सकते हैं।
तथ्य: सालों से लोग होने वाले बच्चे के सेक्स का पता लगाने के लिए ऐसी बहुत सी मान्यताओं पर विश्वास करते आये हैं लेकिन यह गलत है।
भ्रम : प्रेगनेंसी के दौरान आप व्यायाम नहीं कर सकतीं।
तथ्य: ऐसा माना गया है कि प्रेगनेंसी के दौरान कुछ व्यायाम करना ज़रूरी होता है जिससे कि आपकी मांस पेशियों में मजबूती बनी रहे। लेकिन व्यायाम करने से पहले आपको डाक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए।
भ्रम : सर के बल खडी होकर आप प्रेगनेंट हो सकती हैं।
तथ्य : एक्रोबैटिक्स से स्पर्म नहीं आ सकते। डाक्टर्स का ऐसा मानना है कि अगर आप प्रेगनेंट होना चाहते है तो सेक्स के बाद 20 से 30 मिनट तक रूकें। इससे स्पर्म को सर्विक्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
भ्रम : किसी भी प्रकार के गर्भपात से बचने के लिए प्रेगनेंसी को गुप्त रखना चाहिए।
तथ्य : यह एक अंधविश्वास है।
Read More Articles On Pregnancy Care In Hindi
यह पूर्ण सच नहीं है ा प्रेगनेंसी के दौरान अल्कोहल नहीं लेना चाहिए, लेकिन अगर आप ड्रिंक करते हैं तो आपको हफ्ते में एक या दो बार बहुत कम मात्रा में अल्कोहल ले सकते हैं ा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version