व्यायाम हमेशा ही जरूरी होता है,फिर चाहे वह फिट रहने के लिए हो या फिर किसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए। जब बात हो गर्भावस्था की तो गर्भावस्था में तो ये और भी जरूरी हो जाता है कि व्यायाम किया जाए। गर्भावस्था में व्यायाम करना बहुत लाभाकरी होता है।
सेहतमंद शिशु की चाहत रखने वाली महिलाओं को खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करना चाहिए। गर्भावस्था में व्यायाम से क्या लाभ हो सकते हैं, व्यायाम कैसे और क्या करने चाहिए। गर्भावस्था के दौरान व्यायाम से होने वाले बच्चे पर क्या असर पड़ेगा और व्यायाम कौन से महीने में करने चाहिए और कौन से में नहीं। इन तमाम बातों की जानकारी आपको होना जरूरी है। आइए जानें गर्भावस्था में व्यायाम के बारे में कुछ और बातें।
गर्भावस्था और व्यायाम
- अकसर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान आराम फरमाने लगती हैं और घर के बड़े भी इसके लिए उन्हें सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं गर्भावस्था के दौरान आराम से ज्यादा काम करना चाहिए।
- दरअसल, आपका शरीर गर्भावस्था के दौरान जितना सक्रिय रहेगा आपको प्रसव के समय उतना ही आराम मिलेगा।
- कुछ महिलाएं पूरे नौ महीने कुछ काम नहीं करती और आराम फरमाती हैं, इससे उनका होने वाला बच्चा भी हेल्दी नहीं होगा।
- आपको मालूम होना चाहिए गर्भावस्था के दौरान यदि आपका शरीर सक्रिय रहेगा और शरीर लचीली रहेगी तो ना सिर्फ गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को आप कम कर सकती हैं बल्कि गर्भावस्था के बाद भी आपको वापिस शेप में आने में आसानी होगी।
- गर्भावस्था के दौरान व्यायाम इसीलिए भी जरूरी है क्योंकि इस दौरान ली जाने वाली तमाम दवाईयों के कई बार साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इन साइड इफेक्ट्स से व्यायाम करके बचा जा सकता है।
- ये जरूरी नहीं कि आप गर्भावस्था के दौरान हैवी एक्सरसाइज करें बल्कि आप कुछ हल्के–फुल्के व्यायामों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं।
- गर्भावस्था के दौरान व्यायाम से आपका होने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। हाल ही में हुए एक शोध में भी ये बात साबित हो चुकी है।
- शोध में यह साबित हुआ है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से व्यायाम करती हैं उनके गर्भ में पल रहा शिशु भी स्वस्थ पैदा होता है। इतना ही नहीं होने वाला बच्चे का इम्यू्न सिस्टम भी अच्छा होता है।
- गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने से होने वाले बच्चे को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती और बच्चे के फेफड़े भी मजबूत रहते हैं।
- गर्भावस्था के दौरान यदि आप व्यायाम कर रही हैं तो डॉक्टर के सलाह-मशविरे पर ही करने चाहिए क्योंकि गर्भावस्था के दौरान आपकी कंडीशन के आधार पर ही आपको डॉक्टर व्यायाम करने की सलाह देते हैं।
- कई महिलाएं जहां आराम से सैर कर सकती है, दौड़ लगा सकती है, जंप करती हैं और साइकलिंग इत्यादि कर सकती हैं वहीं कई गर्भवती महिलाओं को ये सभी काम ना करने की सलाह दी जाती है। इसीलिए डॉक्टर की सलाह गर्भावस्था के दौरान बहुत जरूरी है जिससे आप अपने होने वाले बच्चे को सेहतमंद बना सकती हैं।
- गर्भवती होने के बाद यदि आप नियमित व्यायाम करती हैं तो सामान्य प्रसव की संभावना बढ़ जाती है, क्येांकि व्यायाम करने से आपका गर्भगृह ओपेन हो जाता है, इसलिए नियमित व्यायाम जरूरी है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version