परफेक्ट बॉडी शेप की चाहत सबकी होती है, इसके लिए लोग खासकर युवा जमकर जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन परफेक्ट बॉडी शेप के लिए जिम के साथ-साथ खान-पान भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा योगा और वर्कआउट से आप परफेक्ट बॉडी बना सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या में व्यायाम करने के लिए समय निकालना मुश्किल होता है, ऐसे में यदि शरीर का ध्यान न रखा जाये तो कई बीमारियां आपको हो सकती हैं। इसलिए शरीर को फिट रखने के लिए डाइट, योगा, डांस थेरेपी, एरोबिक्स का सहारा लिया जा सकता है। आइए हम आपको परफेक्ट बॉडी बनाने के आसानी तरीकों के बारे में जानकारी देते हैं।
बॉडी बनाने के आसान तरीके
टॉप स्टोरीज़
आहार योजना के द्वारा
खान-पान का सबसे ज्यादा असर फिटनेस पर होता है। अपने खाद्य-पदार्थों से हानिकारक वसा वाले आहार को बाहर कर प्रोटीन, विटामिन, फाइबरयुक्त पौष्टिक आहार को शामिल कीजिए। खाने में लो कैलोरी फूड शामिल कीजिए, एक बार में ज्यादा खाने की बजाय थोड़ा खाना कई बार में खाइए, इससे वजन नही बढ़ेगा। तले-भुने खाने से परहेज कीजिए। डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें, जैसे कि चीज, कॉटेज चीज, दूध और क्रीम का लो फैट प्रोडक्ट। यदि आप नॉनवेज पसंद करते हैं तो अपने आहार में खाने में अंडा, क्रैब मांस, सी-फूड, घोंघा आदि शामिल कर सकते हैं। मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए मोनो सैचुरेटेड फैट की आवश्यकता होती है जो मछली में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
व्यायाम और योग
परफेक्ट बॉडी के लिए सबसे अच्छा तरीका है योगा और व्यायाम। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करके शरीर को फिट और तंदरुस्त रखा जा सकता है। व्यायाम करने से एक या दो घंटे पहले कुछ भी मत खाइए, क्योंकि इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन और खून में मौजूद ग्लूकोज का स्तर बढ जाता है। यदि आप फिटनेस के लिए व्यायाम शुरू कर रहे हैं तो शुरूआत में थोड़ी-थोड़ी एक्सरसाइज कीजिए फिर धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाइए। पुश-अप्स, ट्राइसेप्स डिप्स, पॉवल लंजेज, एब्डामिनल क्रंच, बैक एक्सटेंशन जैसी एक्सरसाइज फिटनेस में मदद करेंगी। पॉवर योग करने से भी शरीर फिट रहता है। लेकिन इस क्रिया को नियमित करने से ही आपकी फिटनेस बरकरार रहेगी। योग और एक्सरसाइज करने से पहले फिटनेस ट्रेनर से सलाह अवश्य लीजिए।
अन्य तरीके
ढेर सारा पानी पीजिए, नियमित 10-12 ग्लास पानी पीना चाहिए, पानी पीने शरीर के विशैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और बीमारियां नही होती हैं। डांस करने से भी वजन कम होता है और शरीर फिट रहता है, आप अपनी पसंदीदा धुन पर थिरक कर खुद को फिट रख सकते हैं। धूम्रपान, एल्कोहल आदि से दूरी बनाइए। धूम्रपान से शरीर और उम्र पर असर तो पड़ता ही है, साथ ही फेफड़ों का कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। ऑफिस में या कहीं भी जाएं तो लिफ्ट की बजाय सीढिय़ों का इस्तेमाल कीजिए। परफेक्ट बाडी के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी है, कम से कम 7 घंटी की नींद लीजिए। सुबह ब्रेकफास्ट करना न भूलें, सोने से दो घंटा पहले डिनर कीजिए, इससे खाना अच्छे से पचता है।
फिटनेस के लिए नियमित दिनचर्या के साथ-साथ सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है, तनाव से दूर रहने की कोशिश कीजिए। दिनचर्या बनाइए और उसका नियमित पालन कीजिए।
Read More Articles On Weight Management In Hindi