कैसे होती है ब्रेन कैंसर की शुरूआत

ब्रेन हमारे शरीर का सबसे महत्व पूर्ण हिस्सा है। इसके लिए हमारी थोड़ी सी लापरवाही भी हमारे लिए खतरा बन सकती हैं। ब्रेन सेल्स का ख्याल रखना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है दिमाग को आराम देना। आइए जानें ब्रेन कैंसर की शुरूआत कैसे होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे होती है ब्रेन कैंसर की शुरूआत

ब्रेन कैंसर होने के बहुत से कारण है। लेकिन सवाल ये उठता है कि ब्रेन कैंसर की शुरूआत कैसे होती है। ब्रेन कैंसर किन्ही कारणों से हो सकता है। ये तो आप जानते ही हैं ब्रेन हमारे शरीर का सबसे महत्व पूर्ण हिस्सा है। इसके लिए हमारी थोड़ी सी लापरवाही भी हमारे लिए खतरा बन सकती हैं। नजीतन, हम लोग ब्रेन कैंसर या फिर इसी तरह की किसी दिमागी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ब्रेन सेल्स का ख्याल रखना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है दिमाग को आराम देना। आइए जानें ब्रेन कैंसर की शुरूआत कैसे होती है।

 

  • ब्रेन कैंसर होने के कई कारण हैं। ब्रेन कैंसर आमतौर पर किसी गंभीर बीमारी के कारण होता है तो कई बार आपकी लापरवा‍ही से ब्रेन सेल्स नष्ट होने लगता है।
  • एक सामान्य व्यक्ति में लगभग 100,000,000,000 ब्रेन सेल्स पाए जाते हैं। हालांकि ये भारी मात्रा में होते हैं लेकिन यदि हम अपना प्रतिदिन ध्यान ना रखें तो इसका नुकसान इन ब्रेन सेल्स को भी होता है।
  • क्या‍ आप जानते हैं ब्रेन यदि ठीक से काम ना करे या फिर उसके सेल्स नष्ट होने लगे तो आप और भी कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं आपके काम करने की गति भी धीमी हो सकती है।
  • हाल ही में आए एक सर्वे के मुताबिक, भारत में लगभग 50 मिलियन लोग अपनी लावरवाही के कारण अपने नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं।

 

 

 

ब्रेन कैंसर की शुरूआत

  • ब्रेन कैंसर होने का अर्थ है कि आपके दिमाग में ट्यूमर लगातार बढ़ रहा है। ट्यूमर यानी दिमाग में बहुत सारी कोशिकाओं का अनियंत्रि‍त होना। ऐसे में कोशिकाओं को नियंत्रण लगातार बिगड़ता रहता है और कोशिकाओं का विभाजन असमान्य रूप से ब्रेन में होता रहता है। जो कि ब्रेन सेल्स को घातक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • ब्रेन में अनियं‍त्रि‍त कोशिकाएं ब्रेन सेल्स के आसपास तेजी से फैलती है जो कि कैंसर का रूप धारण करती रहती हैं। जिसे शल्यि चिकित्सा द्वारा हटाना भी मुश्किल होता है।
  • कैंसर का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन ब्रेन कैंसर कई तरह का पाया गया है। इनमें से सबसे खतरनाक ब्रेन कैंसर ग्लिसयोमास पाया गया है।
  • ब्रेन कैंसर कैसे शुरू होता है ये तो कहना मुश्किल है लेकिन शोधों में ऐसा पाया गया है कि इसके जीन आनुवांशिक होते हैं।
  • यदि आपके घर में माता-पिता में से किसी को ब्रेन कैंसर है तो उसका असर आप पर होने की आशंका भी बढ़ जाती है। हालांकि ये सेल्स आनुवांशिक तौर पर आपके जीन में मौजूद नहीं होते लेकिन कुछ डुप्लीकेट जींस या असामान्य कोशिकाएं जरूर मौजूद रहती हैं। जो कि ब्रेन कैंसर की शुरूआत में जिम्मेदार हो सकती है।



ब्रेन कैंसर को रोकने के उपाय

  • नींद पूरी लें।
  • तनाव से दूर रहें।
  • नशा, एल्कोहल इत्यादि ड्रग्स ना लें।
  • नियमित रूप से व्या्याम करें।
  • पौष्टिक और संतुलित आहार लें।
  • जंकफूड से दूर रहें।
  • पानी अधिक मात्रा में लें।
  • अधिक से अधिक सक्रिय रहें।

 

 

Image Source - Getty

Read More Articles On Breain Tumor In Hindi

Read Next

जानें ब्रेन कैंसर में क्‍यों जरूरी है सिटी स्‍कैन

Disclaimer