साइकिल चलाने से नहीं होगा कैंसर, दूर होंगी कई बीमारियां

हर रोज कुछ मिनट साइकिल चलाकर ही आप फिट और आकर्षक बॉडी पा सकते हैं। इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
साइकिल चलाने से नहीं होगा कैंसर, दूर होंगी कई बीमारियां

जरूरी नहीं है कि आप साइकिल चलाने के लिए अलग से समय निकालें। आप चाहें तो अपने रोजाना के कामों को पूरा करने के लिए ही साइकिल चला सकते हैं। ये छोटी सी कोशिश आपको व्यायाम जितना फायदा पहुंचाएगी। आप चाहें तो सुबह दूध लाने के लिए साइकिल चलाकर दुकान तक जा सकते हैं। हर रोज कुछ मिनट साइकिल चलाकर ही आप फिट और आकर्षक बॉडी पा सकते हैं। इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं।

शोध के मुताबिक  

साइकिल चलाना कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकता है। ताजा शोध में यह बात सामने आई है। शोध के मुताबिक, नियमित रूप से साइकिल चलाने से दिल की बीमारियों और असमय मौत से भी बचा जा सकता है। इस संबंध में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में अध्ययन प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि दतर तक साइकिल से जाना पैदल जाने से भी ज्यादा लाभकारी है।

साइकिल के नियमित इस्तेमाल से कैंसर का खतरा 45 फीसद और दिल की बीमारियों का खतरा 46 फीसद तक कम हो जाता है। वहीं पैदल चलने से दिल की बीमारियों का खतरा 27 फीसद घट जाता है। साथ ही इन बीमारियों से जान जाने का खतरा 36 फीसद तक कम हो जाता है। पैदल चलना कैंसर की आशंका को कम नहीं करता है। शोध के दौरान 2,64,377 लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया, जिनकी औसत आयु 53 वर्ष थी।

साइकिल चलाने के और भी हैं फायदे

1. अगर आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इससे धड़कन तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है।

2. साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

3. नियमित रूप से साइकिल चलाकर आप कुछ ही दिनों में वजन कम कर सकते हैं। ये शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मददगार है। रोजाना साइ‍किल चलाकर आप फिट और एक्ट‍िव बॉडी पा सकते हैं।

4. रोजाना साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

5. नियमित रूप से साइकिल चलाने वालों को अवसाद की शिकायत होने की आशंका बहुत कम होती है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness

Read Next

सिर्फ इस तरह के वर्कआउट से ही बढ़ाएं अपने मसल्स

Disclaimer