29 साल में करनी चाहिए लड़कियों को शादी! जानें क्यों?

शादी करने के लिए 29 साल की उम्र बिल्कुल परफेक्ट होती है। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं इस लेख में।
  • SHARE
  • FOLLOW
29 साल में करनी चाहिए लड़कियों को शादी! जानें क्यों?


शादी ​हर किसी के ​जीवन का वह पड़ाव होता है जिसके लिए हम कई सपने और ख्वाहिशें संजोय रहते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म या जाति का हो लेकिन शादी की रसमें और रिवाज बहुत ही मजेदार होती हैं। शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। क्योंकि इसी के आधार पर हमारे आगे के जीवन की रूपरेखा तैयार होती है। इसीलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी शादी का फैसला बहुत सोच समझ कर लें। जिस तरह से हर चीज का सही समय होता है उसी तरह शादी का भी एक सही वक्त होता ​​है। शादी करने के लिए 29 साल की उम्र बिल्कुल परफेक्ट होती है। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं इस लेख में।

इसे भी पढ़ें, नाम के पहले अक्षर से जानें आपका पार्टनर कितना रोमांटिक!



दिल्ली, मुबंई और चंढीगढ़ जैसे शहरों को छोड़ दिया जाए तो हमारे देश के कोने-कोने में आज भी गांव बसता है। कहने का मतलब ये है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते माता-पिता अपने बच्चों की शादी जल्दी कर देते हैं। अगर हम उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड जैसे शहरों की बात करें तो यहां लगभग हर लड़की की शादी 20 साल और लड़के की 23-24 साल की उम्र तक कर दी जाती है। जो कि सही नहीं है। हांलांकि शहरों में ये स्थिति नहीं है। शहरों में रहने वाले लोग अपनी पढ़ाई, करियर और बेस्ट पार्टनर को ध्यान में रखकर शादी का फैसला लेते हैं। शहरों की लड़कियां 24-25 साल और लड़के 27-28 साल की उम्र में शादी करते हैं। हाल ही में शादी की उम्र को लेकर रिलीज हुई रिपोर्ट में शादी की सही उम्र बताई गई है।


इसे भी पढ़ें, इंग्लिश बोलने वाली लड़कियों से दूर रहते हैं मर्द, जानें क्यों?

 

relationship

रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए 29 साल की उम्र परफेक्ट है। यह रिपोर्ट लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को किसी भी कीमत पर 29 साल से पहले शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस उम्र तक आते-आते हम अपनी पसंद और ना पसंद को अच्छी तरह पहचान लेते हैं। आजकल इसलिए पति-पत्नी में तलाक और अनबन हो रही है क्योंकि उन्हें शादी से पहले खुद की पसंद का ही अंदाजा नहीं होता है। ऐसे में जब शादी हो जाती है और उनकी अपने पार्टनर से सोच नहीं मिलती तो तलाव के अलावा कोई स्थिति नहीं बचती है। इसलिए जरूरी है कि लड़कियों के लिए अपनी पसंद और ना पसंद को जानना। 29 की उम्र में आप सोच समझकर अपने लिए सही लड़के का चुनाव करती हैं और रिश्ता टूटने की आशंका नहीं रहती हैं।

इस उम्र में शादी करने का एक अच्छा फायदा ये भी है कि इस उम्र में लड़कियां शारीरिक और मानसिक रूप से इतनी परिपक्व हो जाती हैं कि मां बनना बहुत आसान और सुरक्षित हो जाता है।  शादी के लिए 29 सही उम्र इस लिहाज से भी शानदार है कि पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होता है। इसके अलावा इस उम्र में हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर भी हो जाते हैं। जिसके चलते अपनी गृहस्थी चलाना बहुत आसान लगता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image source- shutterstock

Read More Articles On Relationship In Hindi

Read Next

किस' होता है सेहत के लिए खतरनाक! जानिए कैसे?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version