फास्ट फूड के अधिक सेवन, अनियमित खानपान और खाना सही से न पचाने के कारण आमतौर पर कब्ज और गैस की समस्या होती है। आज के समय में भारत में करीब 70 प्रतिशत लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। इन सभी आदतों के चलते कब्ज एक आम समस्या बन चुकी है। यह पाचन-तंत्र का प्रमुख विकार है। आम लगने वाली ये बीमारी अपने साथ कई बीमारियां साथ लाती है। कब्ज में मल त्याग के समय पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है जिससे कभी-कभी व्यक्ति के आंतों को भी नुकसान पहुंचता है। प्रकृति में ऐसे कई फल और सब्जियां उपलब्ध हैं जिनको खाने से आपको कब्ज, अपच और बदहजमी जैसी पेट की बीमारियों में आराम मिलता है। इन फलों को खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं में मिलेगी राहत। आज हम आपको कब्ज से बचने का एक ऐसा रामबाण नुस्खा बता रहे हैं जो बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें : कमर दर्द, मोच और नसों में सूजन का रामबाण नुस्खा है तेजपत्तों से बना ये काढ़ा
अदरक एक ऐसी औषधी है जिसमें कई रोगों का समाधान है। बस जरूरत है इसके बारे में सही से जानने की। अगर कब्ज की बात करें तो ये बहुत अच्छा उपाय है। सबुह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 टुकड़ा अदरक का खाने से कब्ज और गैस का नामोनिशान मिटता है। वहीं, खाना खाने के आधे घंटे पहले यदि एक छोटा टुकड़ा अदरक का खाया जाए तो गैस की समस्या हमेशा के लिए दूर होती है। अदरक चाय में डालकर खाने से भी इसका स्वाद और फायदा दोनों मिलते हैं। इसके अलावा सब्जी, दाल और पराठों में भी इसका बारीक पेस्ट डाला जा सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।