शक्कर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

शक्कर एक प्रकार का कार्बोहाईड्रेट है जो खाद्य को मिठा बनाता है। हालांकि आम सफेद शक्कर सुक्रोस का प्रकार होती है, जबकि अन्य शक्करों में लेक्टोस और फुक्टोस होता है, जो मीठा स्वाद प्रदान करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शक्कर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य


चीनी अर्थात शक्कर एक प्रकार का कार्बोहाईड्रेट है जो खाद्य को मिठा बनाता है। हालांकि आम सफेद शक्कर सुक्रोस का प्रकार होती है, जबकि अन्य शक्करों में लेक्टोस और फुक्टोस होता है, जो मीठा स्वाद प्रदान करते है। शक्कर प्राथमिक रुप से चुकंदर व गन्ने से बनाया जाता है। इसे मैपल के झाड़, ज्वार के पेड़ व कुछ अन्य प्रकार के ताड़ जैसे जंगली खजूर के पेड़ आदि से भी बनाया जा सकता है। शहद को शक्कर का प्राकृतिक विकल्प माना जा सकता है।

इस मीठे पदार्थ शक्कर में बहुत से व्यंजनों को रुप, स्वाद व रंग प्रदान करने के गुण होते हैं (खासतौर पर बेक्ड पदार्थों के लिये)। शक्कर का रोज़ाना खाये जाने वाले खाद्य पदार्थों में काफी प्रयोग किया जाता है। आपको जानकर शायद थोड़ी हैरानी हो, लेकिन एक ज़माने मे शक्कर काफी महंगी हुआ करती थी।  और केवल सक्षम व्यक्ति ही शक्कर का इस्तेमाल कर पाते थे।

Facts About Sugar in Hindi

शक्कर चुनने का तरीका

 

  • अगर आप चाहें तो शक्कर को घर पर भी पीसा जा सकता है।
  • शक्कर के चुनाव के समय इस बात का ध्यान रखें कि शक्कर साफ, सूखी और नमी मिुक्त होनी चहिये, इससे पिसी हुई शक्कर चिपचिपी या जमती नहीं है।
  • पिसी हुई शक्कर बाज़ार उपलब्ध है और आसानी से मिल जाती है। खरीदते समय पैक करने कि और समापन कि तिथी (पैकिंग व एक्सपायरी डेट) जरूर जांच लें। साथ ही पैकेट को पकड़कर ये भी देख लें कि शक्कर चिपचिपी या जमी हुई तो नहीं है।

 


शक्कर का रसोई में उपयोग

 

  • पिसी हुई शक्कर आसानी से घुल जाती है और मीठे पेय या खाद्य बनाने के लिये प्रयोग में आती है।
  • शक्कर का प्रयोग माईक्रोवेव फूड में भी किया जाता है। असमानता से गरमाहट को फैलने से रोकने के साथ-साथ, शक्कर का अनोखा डाईइलेक्ट्रिक गुण खाने मे मनचाहा कुरकुरापन और उसकी परत को सुनहरा बनाने मे मदद करता है।

 

Facts About Sugar in Hindi

 

शक्कर का संग्रहण करने के सही तरीके

 

  • शक्कर को एयर टाइट डब्बे में रखें, साथ ही ठंडी सूखी जगह पर सूर्य कि किरणों से दूर रखकर, शक्कर को लंबे सकय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • यूं तो शक्कर कभी खराब नहीं होती, लेकिन साल भर के भीतर ही शक्कर का प्रयोग कर लेना चाहिए क्योंकि लंबे समय तक उमस और नमी कि वजह से यह जम सकती है और उसमें महक हो सकती है।
  • पिसी हुई शक्कर को हमेशा सूखे व हवा बंद डब्बे में रखें।
  • शक्कर को नमी से बचायें, क्योंकि इससे शक्कर चिपचिपी होकर जम सकती है।




शक्कर की मिठास न केवल ज़ुबान का स्वाद बढ़ाती है और आपको एनर्जी देती है, बल्कि आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी इसका बेहद महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। हालांकि इसके कुछ साइडइफेक्ट भी होते हैं।

Read Next

कभी न सुनी होंगी आपने कोलेस्‍ट्रॉल से जुड़ी ये 5 बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version