पेट के कैंसर के मरीज़ों की संख्या आज दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पेट का कैंसर महिलाओं की तुलना में पुरूषों में अधिक होता है। आमतौर पर पेट के कैंसर का पता 60 वर्ष की उम्र तक आते-आते ही पता चलता है। शुरूआत में पेट का कैंसर लक्षणहीन होता है। यह पेट के अंदर असामान्य कोशिकाओं की होने वाली अनियंत्रित वृद्घि है। डेस्क जॉब करने वालों में पेट के कैंसर की अधिक संभावना रहती है। समय से पहले थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप कैंसर को बढ़ने से रोक सकते हैं, अन्यथा बढ़ने के बाद ये कैंसर बहुत नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानें पेट के कैंसर के कारणों के बारे में।

