जब आपको खांसी या अस्थमा की शिकायत होती है तो इसके लिए आप अपने घर में रखे विक्स का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। इसके प्रयोग से इन समस्याओं से आराम भी मिलता है। सर्दी और नजला के लक्षण दिखाई देने पर विक्स को खासतौर पर छाती पर लगाते हैं, जिससे शरीर को आराम मिलता ही है साथ ही रात में नींद भी अच्छी आती है। लेकिन आपको शायद यह पता नही होगा कि विक्स को शरीर के दूसरे हिस्सों में लगाया जा सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि विक्स को सीने में रगड़ने के बजाए यदि पैर के तलवों में ठीक तरह से मालिश किया जाए तो खांसी-जुकाम से जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है। रात को सोने से पहले इसे लगाने के बाद सुबह आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें : सामान्य जुकाम और खांसी के लिए 10 घरेलू उपचार
क्या है इसकी सच्चाई ?
विक्स सर्दी जुकाम से छुटकारा दिलाता है या नही इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नही है। लेकिन सैकड़ों लोगों ने इस बात का दावा किया है कि पैर के तलवों में लगाने का यह तरीका खांसी, अस्थमा, सर्दी, जुकाम में कारगर होता है। इसके इलाज के लिए विक्स को सोने से पहले पैर में मालिश किया जाता है, इसके बाद मोजे पहनना जरूरी है, जिससे विक्स का असर रात भर रहे। आपको बता दें कि इस तथ्य में कोई नयापन नही है, क्योंकि इस तरह की बातें 2007 में भी सामने आईं थी, जोकि खूब प्रचारित हुईं थी, जिसमें बताया गया था कि मेंथोलेटेड क्रीम को सोने से पहले पैरों में लगाया जाए तो इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। ऐसे ही विक्स भी एक मेंथोलेटेड क्रीम है।
इसे भी पढ़ें : सर्दी, जुकाम की दवाओं के नुकसान
कुछ वैज्ञानिक इस प्रकार के ट्रीटमेंट को सही नहीं मानते हैं हालांकि लोगों का मानना है कि विक्स का इस्तेमाल सर्दी, खांसी से छुटकारा दिलाता है। यह नुस्खा आमतौर पर बच्चों के लिए फायदेमंद माना गया है। वहीं मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि यह घरेलू नुस्खा कुछ समस्याओं से निजात दिलाता है, जैसे कि तनाव को कम करना। खांसी और अस्थमा जैसी समस्या होने पर तनाव होना आम बात है, इस तरह की बेचैनी को इस नुस्खे से दूर किया जा सकता है।
बहरहाल यह नुस्खा केवल शुरुआती लक्षणों में ही प्रयोग किया जाए तो ठीक रहता है। इसे संपूर्ण इलाज नही माना जा सकता है। खासतौर से बच्चों पर प्रयोग करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। खांसी-जुकाम की समस्या कई दिनों की हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Image Source : Getty
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version