Yoga for Long Life in Hindi: अगर आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, लंबी उम्र पाना चाहते हैं, तो योग करना एक बेस्ट प्रैक्टिस है। योग करने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। योग शरीर के आंतरिक अंगों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ते हैं। इतना ही नहीं, योग की प्रैक्टिस करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और तनाव दूर होता है। योग करने से हृदय, किडनी, लिवर और कैंसर जैसी गंभीर रोगों से बचाव हो सकता है। यानी अगर आप रोजाना योग करेंगे, तो पूरी तरह से फिट और हेल्दी रह सकते हैं, जिससे लंबी उम्र तक जिया जा सकता है। वैसे तो आप अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार कोई भी योग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से इन योगासनों की प्रैक्टिस करेंगे, तो लंबी उम्र पा सकते हैं। आपको बता दें कि हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। तो आइए, विश्व योग दिवस (International Yoga Day 2023) के मौके पर हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं लंबी उम्र के लिए योग-
लंबी उम्र के लिए कौन-से योग करें?- Yoga Asanas for Longer Life in Hindi
1. कपोतासन
लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी रहने के लिए आप रोजाना कपोतासन का अभ्यास कर सकते हैं। कपोतासन करने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। इस आसन को करने से पीठ और कूल्हे के निचले हिस्सों को मजबूती मिलती है। अगर आप इस आसन को रोज करेंगे, तो इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कपोतासन की विधि-
- इस आसन को करने के लिए उष्ट्रासन में बैठ जाएं।
- अब गहरी सांस लें। अपने हाथों को पीछे की तरफ से पंजों पर रखें।
- इसके बाद गर्दन को पीछे की तरफ झुकाएं। धीरे-धीरे कमर को भी पीछे की तरफ ले जाएं।
- अगर आपके हाथ पंजों तक नहीं पहुंच रहे हैं, तो आप जमीन पर भी रख सकते हैं।
- इस अवस्था में कुछ देर रुकें। फिर धीरे-धीरे पहली वाली स्थिति में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें- हर उम्र में फिट और हेल्दी रहने के लिए रोज करें ये 11 योगासन, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका
2. पार्श्वकोणासन
लंबी उम्र के लिए आप पार्श्वकोणासन कर सकते हैं। रोजाना इस आसन को करने से आपका शरीर और मन शांत होगा। इससे आपको एनर्जी और ताकत मिलेगी। यह आसन वजन और फैट को कम करने में भी मददगार है। इस आसन की रेगुलर प्रैक्टिस से हार्ट हेल्थ में सुधार होगा। पार्श्वकोणासन करने से पाचन ठीक रहता है। शुरुआत में इस आसन को करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन रेगुलर प्रैक्टिस से आसानी हो सकती है। पार्श्वकोणासन करने का तरीका-
- इस आसन को करने के लिए ताड़ासन में आएं।
- गहरी सांस लें। इस दौरान अपने पैरों के बीच एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
- अब हाथों को ऊपर उठाते हुए कंधों तक ले जाएं।
- अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए 90 डिग्री तक घुमाएं। जांघ और पिंडली के बीच समकोण बनेगा। आपकी दाईं जांघ जमीन के समांतर होना चाहिए।
- बाएं पैर को बाहर की तरफ फैलाते हुए 60 डिग्री तक ले जाएं।
- अब सांस छोड़ें। दाएं हाथों को दाएं पैर के साथ में जमीन पर रखें। बाएं हाथ को सिर से ऊपर ले जाएं।
- इस स्थिति में आपकी रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
- 3-5 बार इस आसन को करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
3. अधोमुख श्वानासन
लंबी उम्र तक जीने के लिए आपको अधोमुख श्वानासन की रोजाना प्रैक्टिस करनी चाहिए। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, पेट की निचली मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और पाचन तंत्र में सुधार होता है। इतना ही नहीं, अधोमुख श्वानासन मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इस आसन को करने से तनाव, चिंता और डिप्रेशन से धीरे-धीरे निजात मिल सकता है। अधोमुख श्वानासन की विधि-
- इस आसन को करने के लिए एकदम सीधे खड़े हो जाएं।
- अब दोनों हाथों को जमीन पर लगाने के लिए कमर से नीचे को झुकें।
- झुकते समय आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
- इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहेगा, जिससे आप ताउम्र हेल्दी रह सकते हैं और लंबी उम्र पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- तन, मन और हृदय काे स्वस्थ रखने के लिए राेज करें ये 7 तरह के याेग
4. वृक्षासन
लंबी उम्र के लिए आप वृक्षासन कर सकते हैं। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी, पैरों की मसल्स और लिगामेंट्स मजबूत बनते हैं। वृक्षासन शरीर में स्थिरता और संतुलन बनाने में भी मदद करता है। नियमित रूप से वृक्षासन करने से साइटिका के दर्द में आराम मिल सकता है। इससे मेंटल हेल्थ बेहतर बनती है और पाचन में सुधार होता है।
- वृक्षासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने हाथों को ऊपर ले जाएं। हथेलियों को आपस में जोड़कर नमस्ते की अवस्था में आ जाएं।
- इसके बाद दाएं पैर को उठाएं, घुटने से मोड़ते हुए तलवे को बाईं जांघ पर रखें।
- फिर बाएं पैर को दाईं जांघ पर रखें।
- अब इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुकें। फिर धीरे-धीरे पहली वाली स्थिति में आ जाएं।
- आप इस आसन को 4-5 बार दोहरा सकते हैं।
योग का अभ्यास करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। योग करने से अंगों और स्वास्थ्य में सुधार होता है, जिससे जीवन बढ़ता है। इन आसनों को आप घर पर कर सकते हैं, लेकिन शुरुआत में योग गुरु की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version