Doctor Verified

आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 5 तरह के फूड्स, बनाएं दूरी

Worst Foods For Eye Health: कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनके खाने से आंखों को भारी नुकसान हो सकता हैं। जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 5 तरह के फूड्स, बनाएं दूरी


Worst Foods For Eye Health: आंखे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है और शरीर का सबसे नाजुक अंग भी होती है। इनकी देखभाल करने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। आंखों को धूप से बचाने के लिए लोग चश्मे का उपयोग करते हैं। चश्मा लगाने से धूल- मिट्टी से भी आंखों का बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों को बाहरी सुरक्षा देने के साथ आंतरिक सुरक्षा देना भी जरूरी होता है। हम, जो भी खाते है इसका असर हमारी आंखों की सेहत पर भी पड़ता है। कई बार अनजाने में हम कई तरह के गलत फूड्स का सेवन करते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचाने के साथ शरीर के लिए भी हानिकारक होते हैं। इन चीजों का लंबे समय तक सेवन करने से आंखों की रोशनी कम होने के साथ आंख संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में, जो आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। इन फूड्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशयन डॉक्टर केपी सरदाना से।

ब्रेड और पास्ता

ब्रेड और पास्ता दोनों ही मैदा से बने होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट आसानी से पच जाता है। इस कारण ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और आंखों को नुकसान पहुंचाता है। मैदा के बजाए गेंहू के आटे से बने चीजों को आहार में शामिल करें।

तले हुए खाद्य पदार्थ

तले हुए खाद्य पदार्थ भी आंखों की रोशनी को प्रभावित करते हैं। इनमें अधिक मात्रा में वसा होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और इनके सेवन से वजन भी तेजी से बढ़ता है। तले हुए खाद्य पदार्थों के सेवन से हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप 2 मधुमेह होने की संभावना बढती है।

fried foods

प्रोस्सेड मीट

प्रोस्सेड मीट शरीर के लिए हानिकारक होता है और जब बात आंखों की आती है, तो यह आंखों की रोशनी को भी प्रभावित करता है। प्रोस्सेड मीट के सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी कमजोर होने के साथ रेटिना को भी नुकसान पहुंचता है। इसमें मौजूद सोडियम शरीर के लिए हानिकार होता है।

इसे भी पढ़ें- टाइफाइड होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम

मीठी ड्रिंक्स

मीठी ड्रिंक्स शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ कई तरह के बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाती है। इनको पीने से मोटापा बढ़ता है और डाबिटीज होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। इनके सेवन से रेटिनोपैथी जैसी आंख संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ

आंखों के लिए डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ हानिकारक होते हैं। इनमें सोडियम की उच्च मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के साथ वजन को भी तेजी से बढ़ाते है। इसके सेवन से आंख संबंधित बीमारियां होने के खतरा कई गुना बढ़ता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।

 आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में बादाम, सेब, केला, संतरा, अंगूर, अखरोट, मछली और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

हफ्ते में कितने दिन जंक फूड्स खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version