Foods To Eat In Typhoid: टाइफाइड एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है, जो मानसून में काफी तेजी से फैलता है। यह दूषित पानी पीने या नहाने से फैलता है। टाइफाइड दूषित भोजन के सेवन से भी फैल सकता है। टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी और साल्मोनेला पैराटाइफी बैक्टीरिया के कारण उत्पन्न होता है। टायफाइड होने पर बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द, ठंड लगना और दस्त जैसे लक्षण नजर आते हैं। टाइफाइड होने पर व्यक्ति को काफी तेज बुखार रहता है और इसके कारण शरीर में कमजोरी भी काफी हद तक आ जाती है। टाइफाइड का अगर समय पर इलाज न किया जाएं, तो शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। घर में किसी एक सदस्य को टायफायड होता है तो अन्य सदस्यों को भी इसके होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। टाइफाइड बुखार के दौरान भूख कम लगती है। ऐसे में कोशिश करना चाहिए कि इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। इस बुखार में कमजोरी को दूर करने के लिए प्रोटीन रिच डाइट का सेवन भी किया जा सकता हैं। प्रोटीन रिच फूड्स शरीर को एनर्जी देने के साथ कमजोरी भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं टाइफाइड होने पर कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशयन डॉक्टर केपी सरदाना से।
फल
टाइफाइड होने पर कई तरह के फल का सेवन किया जा सकता है। टाइफाइड से रिकवर होने के लिए केला, चीकू, पपीता, सेब और मौसमी का सेवन करें। इन फलों के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ शरीर की कमजोरी दूर होगी। फलों के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।
टमाटर सूप
टाइफाइड से ठीक होने के लिए टमाटर सूप का भी सेवन किया जा सकता है। इस सूप को पीने से पाचन- तंत्र दुरुस्त होता हैं और इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलने के साथ एनर्जी भी मिलती है।
बादाम
टाइफाइड होने पर बादाम का सेवन भी किया जा सकता है। बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ई। इसके सेवन से शरीर को प्रोटीन मिलने के साथ गट हेल्थ में भी सुधार होता है। टाइफाइड होने पर बादाम को भिगोकर खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में टाइफाइड से बचना है तो करें ये 5 काम
दही
दही शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर को गुड बैक्टीरिया भी मिलते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबप और विटामिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
आलू
टाइफाइड से रिकवर होने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आलू का भी सेवन किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन डी पाया जाता हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ रिकवर होने में मदद करता है। इसको बेक करके खाया जा सकता है। आलू को फ्राई करने से बचें।
टाइफाइड होने पर इन फूड्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version