वर्ल्ड हेल्थ डे 2018 : बॉलीवुड के वो 10 सेलिब्रेटी, जिन्हें पता है सेहतमंद जिंदगी का राज

विश्वभर में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्ल्ड हेल्थ डे 2018 : बॉलीवुड के वो 10 सेलिब्रेटी, जिन्हें पता है सेहतमंद जिंदगी का राज


विश्वभर में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अक्सर लोग सेलेब्स की फिटनेस को देखकर लार टपकाते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि वह इसके लिए कितनी मेहनत और त्याग करते हैं। आम आदमी का जो खाने का मन करता है वह वो खाता है। जबकि सेलेब्स बहुत सख्त डाइट प्लान और लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। आपने भी बहुत जगह सुना और पढ़ा होगा कि हेल्दी लाइफ के लिए बहुत छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जैसे- चबा चबा कर खाना, समय पर सोना, समय पर उठना, रोजाना एक्सरसाइज और योग करना, हेल्दी डाइट प्लान आदि। लेकिन बहुत कम लोग ही इसे सख्ती से फॉलो कर पाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स किस तरह अपनी फिटनेस को बरकरार रखते हैं।

शिल्पा शेट्टी की फिटनेस

  • शिल्पा डेली 1800 कैलोरी का सेवन करती हैं। उनके न्यूट्रीशनिस्ट उनके डाइट में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स का ध्यान रखते हैं।   
  • शिल्पा के दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस, दलिया और ब्राउन शुगर से बनी चाय के साथ होती है।
  • लंच में शिल्पा चपाती या ब्राउन राइस, चिकन करी, ऑलिव ऑयल में पकाई हुई सब्जियां, लेती हैं।
  • शाम को ब्राउन ब्रेड, ब्राउन टोस्ट, ग्रीन टी और व्हाइट एग लेती हैं।
  • रात के खाने में ज्यादातर सूप, सैलेड और चिकन होता है।
  • इसके अलावा शिल्पा दिन के बीच में ऑर्गेनिक कॉफी लेती हैं।

दीपिका पादुकोण की फिटनेस

दीपिका खानपान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देती हैं। दीपिका के दिन की शुरूआत जल्दी होती है। वह नियमित रूप से सुबह के वक्त योग करती हैं। शूटिंग के दौरान जब भी वक्ति मिलता है वह योग करती हैं। रात के समय दीपिका पादुकोण को पार्टी से ज्यादा जल्दी सोना पसंद है। इसलिए किसी जरुरी पार्टी के अलावा वह कहीं भी जाना पसंद नहीं करती हैं। दीपिका भले ही ज्यादातर विदेशों में शूटिंग करती हों, लेकिन उनको अधिकतर भारतीय और सादा खाना पसंद है। दीपिका नॉनवे‍जीटेरियन भी हैं, इसलिए वह रोटी के साथ तली हुई मछली खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा दाल, चावल और सलाद इनको सबसे अधिक पसंद है। 

प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जितना अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं उतनी ही अपनी फिटनेस और नियमित लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका अपनी त्‍वचा और खान-पान का बहुत ख्‍याल रखती हैं। प्रियंका रोजाना योगासन और एक्सरसाइज करती हैं। वह कई जगहों पर कहती भी हैं कि वह सबसे पहले अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती हैं। वह यह भी कहती हैं कि उनकी तरह हर व्यक्ति को ऐसा करना चाहिए। वह त्वचा की नियमित रूप से सफाई करती हैं, इससे चेहरे से धूल मिट्टी निकल जाती है और त्‍वचा मुलायम और फ्रेश हो जाती है। मॉयस्‍चराइजिंग करने से त्‍वचा प्राकृतिक रूप से निखर आती है।

इसे भी पढ़ें : करीना कपूर की बेहतरीन फिटनेस का राज है ये एक एक्सरसाइज, जानिये इसके फायदे

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की फिटनेस

ऐश्‍वर्या अपनी उम्र की अभिनेत्रियों में सबसे फिट और स्वस्थ एक्ट्रेस है। ऐश्‍वर्या नियमित ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी पीती हैं। वह एक दिन में कम से कम 10 ग्‍लास पानी पीती हैं। वह कहती हैं बाहरी सुंदरता से अधिक आंतरिक सुंदरता मायने रखती है, इसलिए हमेशा सकारात्‍मक सोचना भी जरूरी है। ऐश्वर्या की खासियत यह है कि वह रोजाना जिम नहीं जाती हैं और ना ही वर्कआउट करती हैं। वह कहती हैं कि जब उन्हें जरूरत लगती है तो हफ्ते में दो दिन जिम जाती हैं। इसके अलावा वो वर्कआउट के बजाय योग करती हैं। वह अपनी फिटनेस का श्रेय सही खानपान और सही लाइफस्टाइल को देती हैं।

करीना कपूर की फिटनेस

करीना कपूर का कहना है कि फिट रहने के लिए जीवन के प्रति स्‍वस्‍थ दृष्टिकोण रखना बहुत महत्‍वपूर्ण है। सकरात्‍मक सोच, संतुलित आहार और सही एक्‍सरसाइज से मुझे फिट रहने में मदद करती है। वह रोजाना दो घंटे का समय अपने वर्कआउट के लिए रखती हैं। योग और कार्डियों एक्‍ससरसाइज उनके रोजाना किये जाने वाले वर्कआउट का हिस्‍सा है। वह एक दिन में 500 कपालभाति और कार्डियों में शामिल बाइकिंग और स्विमिंग भी करती हैं।

फिटनेस किंग हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर के अनुसार यंग और हैंडसम दिखने का सबसे अच्छा तरीका है मीठे से दूर रहो। अनिल कपूर भी यही करते हैं। जब अनिल कपूर से पूछा गया कि वे इतने यंग कैसे दिखते हैं तो उन्होंने कहा, इसके पीछे कई सारे कारण हैं। लेकिन इसका सबसे मुख्य कारक मेरा अच्छा और हेल्दी खानपान है। आप जो खाते हैं उसका असर आपके चेहरे पर भी दिखता है। इसलिए अच्छा खाएं और मीठे से दूर रहें। मीठा स्वास्थ्य और दिल, दोनों के लिए बहुत खतरनाक है। जितना कम मीठा आप लेंगे उतनी हेल्दी लाइफ आप जिओगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi

 

Read Next

करीना कपूर की बेहतरीन फिटनेस का राज है ये एक एक्सरसाइज, जानिये इसके फायदे

Disclaimer