बिना डॉक्टरी सलाह के एबॉर्शन की गोली खाने से महिला की मौत, डॉक्टर से जानें ऐसा करना क्यों हो सकता है खतरनाक

Side Effects of Taking Absortion Pills: तमिलनाडु में एक महिला ने बिना डॉक्टर की सलाह के एबॉर्शन की गोली खा ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
  • SHARE
  • FOLLOW
बिना डॉक्टरी सलाह के एबॉर्शन की गोली खाने से महिला की मौत, डॉक्टर से जानें ऐसा करना क्यों हो सकता है खतरनाक


Side Effects of Taking Absortion Pills: तमिलनाडु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर शायद डॉक्टर से बिना कंसल्ट किए ही दवा खाने वाले लोगों को सीख मिलेगी। तमिलनाडु के मरिंगापुरी गांव की एक 34 वर्षीय महिला ने अपने पांचवे बच्चे को जन्म देने से पहले एबॉर्शन की गोली खा ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शरीर में बदलाव नजर आने पर उसे थुवरनकुरिची के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पहले से ही 4 बच्चे थे। उसके गर्भ में पांचवा बच्चा पल रहा था, जिसका एबॉर्शन करने के लिए उसने गोली खाई थी। 

बिना डॉक्टर की सलाह के खाई गोली 

मिली जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त को महिला ने बिना किसी फीजिशियन या डॉक्टर की सलाह के ही दवा खाई थी। महिला ने एक फार्मेसी से एबॉर्शन की गोली (Abortion Pill) मांगकर उसे खाया था। एबॉर्शन की दवा खुद से खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है। कुछ मामलों में इसे खाने से मौत तक हो सकती है। 

 

डॉक्टर की सलाह के बिना एबॉर्शन की गोली खाने के नुकसान 

  • यशोदा हॉस्पिटल की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा मिश्रा के मुताबिक डॉक्टर की सलाह के बिना अगर आप एबॉर्शन की गोली खाती हैं तो इसके कई जोखिम हो सकते हैं। 
  • सबसे पहले तो बिना जानकारी के इस दवा को खाने से आप कई बार इसकी डोज को नहीं समझ पाती हैं, जिससे कई बार ओवरडोज भी ले सकती हैं। इससे शरीर को अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 
  • बिना डॉक्टर की सलाह के गोली खाने से कई बार ठीक तरह से एबॉर्शन नहीं हो पाता है। 
  • इससे कुछ मामलों में वेजाइनल ब्लीडिंग या स्किन में रैशेज (Vaginal Bleeding and Skin Rashes) भी हो सकते हैं। 
  • कुछ मामलों मे आपको चक्कर आना, ठंड लगना और बुखार आने जैसी समस्या हो सकती है। 

डॉक्टर की सलाह के बाद कराएं एबॉर्शन 

अगर किसी कारणवश आपको बच्चा नहीं चाहिए और आप एबॉर्शन कराना चाहती हैं तो बिना चिकित्सक की सलाह के कुछ भी नहीं करें। एबॉर्शन कराने के लिए आपको डॉक्टर के बताए एक-एक कदम को फॉलो करना चाहिए। 

Read Next

Mpox को फैलने से रोकने के लिए WHO ने तैयार किया एक्शन प्लान, जानें इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां

Disclaimer