अकल दाढ़ निकलने पर दर्द महसूस होता है। सामान्य तौर पर चार अकल दाढ़ होती हैं। दो ऊपर के जबड़े पर और दो नीचे। जरूरी नहीं है कि सबको अकल दाढ़ निकलने पर दर्द हो लेकिन कुछ लोगों को असहनीय दर्द महसूस होता है। अकल दाढ़ के दर्द के साथ मसूड़े से मवाद निकलना, बुखार, सूजन, मसूड़ों में लालिमा आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। अकल दाढ़ में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से सूजन और दर्द की समस्या दूर होती है। आगे जानते हैं लहसुन को इस्तेमाल करने का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. दाढ़ में दर्द दूर करे लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है। लहसुन में एनाल्जेसिक गुण यानी दर्द निवारक गुण भी पाया जाता है। लहसुन एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है जिससे मुंह में संक्रमण की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अकल दाढ़ पर लगाएं। इससे दर्द कम होगा। लहसुन की कली को दांत में दबाकर भी रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Home Remedies: अक्ल दाढ़ के दर्द से हैं परेशान तो इन 5 घरेलू नुस्खों से पाए राहत, नहीं सहना पड़ेगा दर्द
2. लहसुन के पानी से कुल्ला करें
दांत का दर्द दूर करने के लिए लहसुन को पानी में डालकर उबाल लें। उस पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से दर्द और एलर्जी दोनों से राहत मिलेगी। पानी में सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। हॉट वॉटर बैग में गरम या गुनगुना पानी भरकर सिंकाई भी की जा सकती है। आयुर्वेद में लहसुन को दांत के लिए फायदेमंद बताया है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा भी दूर होता है।
3. लहसुन और लौंग का इस्तेमाल
लौंग में एंटीसेप्टिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। अकल दाढ़ का दर्द कम करने के लिए लहसुन का पेस्ट बना लें। इसमें लौंग का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को अकल दाढ़ पर लगा लें। इससे दर्द कम हो जाएगा। लहसुन और लौंग का मिश्रण जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
4. अमरूद की पत्तियां और लहसुन
अमरूद की पत्तियों में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। दर्द और इंफेक्शन को कम करने के लिए अमरूद की पत्तियां फायदेमंद मानी जाती हैं। अमरूद की पत्तियों को साफ करके लुगदी बना लें। इसमें लहसुन का पेस्ट मिलाएं। इसे दांत पर लगा लें। 20 मिनट बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें। दर्द और सूजन दूर हो जाएगी।
5. लहसुन और कच्चा प्याज
अकल दाढ़ का दर्द दूर करने के लिए लहसुन की कलियों को काटकर पेस्ट बना लें। उसमें कच्चे प्याज का पेस्ट मिलाएं। कच्चे प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवेनॉइड भी मौजूद होता है। इसकी मदद से दर्द को कम करने में मदद मिलती है। मसूड़ों को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए लहसुन और कच्चे प्याज का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
अकल दाढ़ निकलने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उनके जरिए आपको सही इलाज मिलेगा। लहसुन का इस्तेमाल केवल दर्द को कम कर सकता है। कई बार अकल दाढ़ मसूड़ों में फंसी होती है जिसे मेडिकल प्रोसेस से बाहर निकाला जाता हे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version