Doctor Verified

शहद खाने से आंखों को म‍िलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

आंखों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं फायदे और शहद इस्‍तेमाल करने का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
शहद खाने से आंखों को म‍िलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का तरीका


शहद को औषधीय गुणों को भंडार माना जाता है। इसमें एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। आंखों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए शहद को फायदेमंद माना जाता है। शहद में व‍िटाम‍िन बी6, व‍िटाम‍िन सी, एम‍िनो एस‍िड, कार्ब्स, राइबोफ्लेव‍िन और नायस‍िन आद‍ि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस लेख में हम आंखों के ल‍िए शहद के फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका जानेंगे। इस व‍ि‍षय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

honey benefits for eyes       

ऐसे करें शहद का इस्तेमाल

रोजाना सुबह शहद के साथ ताजे आंवले का रस प‍िएं। इससे आंखों की रौशनी बढ़ाने में मदद म‍िलेगी। रात को सोने से पहले पानी के साथ 1 चम्‍मच आंवला पाउडर और शहद का सेवन भी कर सकते हैं।

1. आंखों की कमजोरी से बचेंगे 

ज्‍यादा प्रेशर या हेल्‍दी डाइट न लेने के कारण आंखें कमजोर हो जाती हैं। आंखें कमजोर होने पर व्‍यक्‍त‍ि को धुंधला नजर आता है। आंखों को कमजोर होने से बचाना चाहते हैं, तो शहद का सेवन करें। सुबह उठकर एक ग‍िलास पानी में 1 चम्‍मच शहद और त्र‍िफला पाउडर म‍िलाकर प‍िएं। इस उपाय से आंखों की कमजोरी से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

2. अंडरआई र‍िंकल्‍स का इलाज 

आंखों के नीचे र‍िंकल्‍स और काले घेरे का इलाज करना चाहते हैं, तो शहद का इस्‍तेमाल करें। शहद में एंटीऑक्‍सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। शहद को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। 15 म‍िनट बाद आंखों को साफ पानी से धो लें। आंखों के आसपास के ह‍िस्‍से में खुजली होने पर भी शहद का इस्‍तेमाल फायदेमंद होता है।

3. आंखों में संक्रमण का इलाज 

आंखों में संक्रमण होने पर शहद का सेवन फायदेमंद होता है। शहद में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। शहद को गुनगुने पानी में म‍िलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा शहद को गुनगुने पानी में म‍िलाकर, कॉटन बॉल की मदद से आंख के ऊपर लगा सकते हैं।

4. आंखों की थकान दूर करे शहद 

आंखों में थकान हो रही है, तो शहद का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। शहद को आईस क्‍यूब्‍स की तरह जमने के ल‍िए रख दें। ठंडे और जमे हुए क्‍यूबस को आंखों को आंख पर रखें। इससे आपकी आंखों की थकान दूर हो जाएगी।

5. ड्राई आई का इलाज 

आंखों में महसूस होता है सूखापन, तो शहद का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आंखों में लाल‍िमा, खुजली या ड्राई आई की समस्‍या है, तो रोजाना गुनगुने पानी के साथ शहद और नींबू म‍िलाकर सेवन करें। आंखों की मांसपेश‍ियों को स्‍वस्‍थ बनाए रखने के ल‍िए शहद फायदेमंद माना जाता है।

शहद का सेवन आंखों के ल‍िए और सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। शहद या क‍िसी भी सामग्री को आंख के अंदर डालने से बचें। 

Read Next

तनाव कम करने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version